दुनिया भर से लाॅटरी में कई लोग अपनी किस्मत आजमाते हैं, लेकिन बहुत कम ही लोग ऐसे किस्मत वाले होते हैं जिनकी लाॅटरी लग पाती है और जिनकी लाॅटरी लगती है उनकी किस्मत रातों रात चमक उठती है। एक ऐसी ही खबर बर्लिन से आ रही है। जहां एक महिला रातों-रात अरबपति बन गई। हैरानी वाली बात तो यह है कि कई दिनों तक तो महिला को ये भी नहीं पता था कि वह अरबपति बन गई है। बहुत दिनों तक तो वह लाॅटरी का टिकट अपने पर्स में लेकर ही घूमती रही। उसे इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि उसके पर्स में रखा एक छोटा सा कागज का टुकड़ा उसके जीवन का इतिहास बनने वाला है।
महिला को जरा सा भी अंदाजा नहीं था कि उसकी किस्मत बदलने वाली है। महिला को जब पता चला कि उसकी 3 अरब रूपए की लाॅटरी लगी है तो इस खुशी में उसे चक्कर आने लगे। लाॅटरी अधिकारी ने बताया कि जर्मनी में उस महिला को पता ही नहीं था कि उसने अपने पर्स में 3 अरब रूपए लाॅटरी का टिकट रखा है। बुधवार को लोट्टो बायर्न नाम की लाॅटरी कंपनी ने कहा कि 45 साल की महिला 9 जून को ड्राॅ की इकलौती विनर थी, जिसने जर्मन लाॅटरी टिकट पर सही अनुमान लगाया था।
लाॅटरी जीतने के बाद जब महिला से इस बारे में बात की गई तो उसने बताया कि ‘‘मुझे अभी भी यह सोचकर चक्कर आता है कि मैंने लाॅटरी में इतने पैसे जीते हैं। मुझे कई हफ्तों तक पता नहीं था कि मेरे पर्स में लगभग 33 मिलियन यूरो का लाॅटरी टिकट पड़ा हुआ है। महिला ने आगे बताया कि उसने यह भी तय किया था कि अब वह आगे से कभी भी लाॅटरी का टिकट नहीं खरीदेगी। इस बार का खरीदा हुआ टिकट उसके लिए आखिरी था।
उसे इस बात का जरा सा भी अंदाजा नहीं था कि ये आखिरी बार का टिकट उसकी किस्मत ही बदल देगा। महिला ने कहा कि वह इस लाॅटरी की रकम अपने पति और बेटी के साथ बांटेगी। इसके अलावा वह जीते हुए पैसे का इस्तेमाल एक अच्छा जीवन जीने में खर्च करेगी, साथ ही पर्यावरण के लिए भी वह अपना योगदान देगी।










































