पद्मेश न्यूज। वारासिवनी। महिला को झांसा देकर सोने के गहने उतरवाकर ठगी करने के मामले में वारासिवनी पुलिस ने ७२ घंटे के भीतर सफ लता अर्जित कर खुलासा किया है। जिसमें २०० किलोमीटर की दूरी तय कर नागपुर तक पीछा कर १५० सीसीटीवी कैमरे की गहन पड़ताल कर अंतरराज्यीय ईरानी गैंग के दो आरोपी नादिर जैदी और जैनब जैदी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त आई.२० कार, सोने के गहने बरामद कर पूरे घटनाक्रम का पर्दाफ ाश किया है। इस घटना में महिला को बातो से विश्वास में लेने और उपाय के नाम पर यह ठगी करना पता चल पाया है। जिसमें पुलिस के द्वारा कार्यवाही की जा रही है।
यह हैं मामला
श्रीमती विद्या ठाकरे निवासी वार्ड क्रमांक १५ वारासिवनी के साथ २३ फ रवरी की रात लगभग ८ बजे एक अज्ञात महिला व पुरुष ने बातचीत में उलझाकर झांसा दिया। उनके सोने के गहने उतरवाकर सफेद रंग की कार से फ रार हो गए थे। इस घटना के बाद पूरे नगर में सनसनी फैल गई। पुलिस के द्वारा मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा ३१८,४ के तहत प्रार्थी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। वहीं घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को देकर पुलिस अधीक्षक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसडीओपी वारासिवनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पवन यादव के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।
सीसीटीवी कैमरे से मिला सुराग
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने नेहरू चौक सहित शहर व हाईवे के कैमरों की फ ुटेज खंगाली। लगातार ट्रैकिंग करते हुए बालाघाट, कटंगी होते हुए नागपुर तक आरोपियों की लोकेशन चिन्हित की गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इसमें पुलिस टीम ने बालाघाट से नागपुर तक करीब १५० से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच कर लगभग २०० किमी तक आरोपियों का पीछा किया। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ा गया। आरोपियों के खिलाफ पूर्व में लूट, डकैती व चोरी के मामले दर्ज होना भी सामने आया है।
आरोपियों ने इस प्रकार की वारदात
आरोपियों ने नेहरू चौक के पास फरियादी से पहले आंखों के डॉक्टर का पता पूछकर बातचीत शुरू की और पास खड़ी महिला को भी शामिल कर विश्वास का माहौल बनाया। इसमें पास खड़ी महिला उन्हीं की साथी थी जिनके द्वारा विद्या ठाकरे को बातों के माध्यम से विश्वास में लिया गया। तभी परेशानी पता चलते ही परेशानियां दूर करने के नाम पर नगदी, मंगलसूत्र,कान के टॉप्स एवं मोबाइल थैले में रखवाकर फ रियादी को कुछ कदम दूर भेज दिया तथा मौका पाकर सामान लेकर कार से फ रार हो गये थे।
यह आरोपी हुए गिरफ्तार
पुलिस ने ईरानी गैंग के एक पुरुष व एक महिला आरोपी को हिरासत में लिया है। एक आरोपी की पहचान नादिर पिता तालिब जेंदी उम्र ५५ वर्ष एवं दूसरे आरोपी की जैनब पति नादीर जैदी उम्र ४३ वर्ष दोनों निवासी ग्राम पंचायत के पास कामठी, वर्तमान पता हुडको कॉलोनी जरीपटका नागपुर के रूप में हुई। जिन्हे पुलिस ने उनके वर्तमान पते से दोनों को गिरफ्तार कर उनके पास से एक जोड़ी सोने के टॉप्स एक सोने का पेंडल एक वन प्लस कंपनी का मोबाइल फ ोन घटना में प्रयुक्त हुंडई आई २० कार बरामद की गई है। कुल जप्त संपत्ति की अनुमानित कीमत लगभग चार लाख दस हजार रुपये है। आरोपीगणों से बालाघाट एवं अन्य स्थानों में घटित घटनाओं के संबंध में पूछताछ की जा रही है। इसमें नादिर जैदी और जैनब जैदी के खिलाफ महाराष्ट्र के मुंबई सिटी कोल्हापुर नागपुर एवं नागपुर ग्रामीण के पुलिस थानों में अपराध दर्ज है।
यह ईरानी गैंग के सदस्य हैं इन्होने महिला को विश्वास में लेकर की ठगी अभिषेक चौधरी
एसडीओपी अभिषेक चौधरी ने बताया कि २३ फ रवरी की शाम ८ बजे विद्या ठाकरे से नेहरू चौक के पास एक पुरुष और महिला ने बातचीत कर विश्वास में लेकर उनकी परेशानी का फ ायदा उठाकर उपाय बताने के नाम पर झुमके मंगलसूत्र का पेंडेंट उतरवा कर साथी महिला के साथ मिलकर ठगी की थी। इस घटना में सीसीटीवी फु टेज लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में अपराध दर्ज कर टीम गठित की गई। थाना प्रभारी के नेतृत्व में आलोक बिसेन, हेमंत बघेल ने अच्छा काम किया। जरीपटका नागपुर में रहने वाले यह दो व्यक्ति जो पति.पत्नी है इन्हें गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से सामान भी बरामद किया गया है नादिर जैदी के ऊपर अलग अलग थानों में पांच अपराध जैनब जैदी पर एक अपराध पूर्व में दर्ज है। बातचीत से इन्होंने महिला को विश्वास में लिया था यह ईरानी गैंग के सदस्य है।
इनका रहा सराहनीय योगदान
इस प्रकरण के खुलासे में थाना प्रभारी पवन यादव ,उपनिरीक्षक कमलेश यादव, सायबर सेल उपनिरीक्षक नीता मोहारे, सहायक उपनिरीक्षक तरुण सोनेकर ,प्रधान आरक्षक शाहिद परवेज, आरक्षक आलोक बिसेन, थाना रामपायली हेमंत बघेल, वसीम खान, शिवदत्त शर्मा ,सुजीत कोटांगले ,महिला आरक्षक शारदा पटेल एवं प्रदीप पुट्टे सायबर सेल का विशेष योगदान रहा।










































