महिला ने अपने तीसरे पति को कोल्डड्रिंक में मिलाकर पिलाई चूहे मारने की दवा, 5 माह पहले की थी शादी

0

ग्वालियर में एक महिला ने ही अपने पति की जान लेने की कोशिश की है। महिला ने पति को कोल्डड्रिंक में चूहे मारने की दवा मिलाकर पिला दी। इसके बाद महिला के पति की तबियत बिगड़ गई। उसे उल्टियां होने लगी। वह अस्पताल पहुंचा। रात को इस मामले में बहोड़ापुर पुलिस को भी सूचना दी गई। महिला ने 5 माह पहले ही युवक से शादी की थी। महिला की यह तीसरी शादी थी। इससे पहले दो शादियां हो चुकी हैं, वह दोनों पति से अलग रहती है।

बहोड़पुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोतीझील इलाके में रहने वाला मोहित शर्मा रात को ड्यूटी से घर लौटकर आया। वह अपने घर पहुंचा और इसके बाद उसने पत्नी कोमल से खाना मांगा। पत्नी ने उसे खाना दे दिया। इसके बाद पत्नी कोल्डड्रिंक ले आई। कोल्डड्रिंक में चूहे मारने की दवा मिलाकर उसे दे दी। कोल्डड्रिंक पीते ही उसे उल्टियां होने लगी। जब उसने पत्नी से पूछा तो वह बोली उसे कुछ नहीं पता। फिर मोहित को चूहे मारने की दवा का रैपर पड़ा मिला। वह तुरंत समझ गया। वह अस्पताल पहुंचा। फिर पुलिस को सूचना दी गई। बहोड़ापुर थाना पुलिस ने इस मामले में मोहित की शिकायत पर उसके पति पर एफआइआर दर्ज कर ली है। मोहित ने पुलिस को बताया कि कोमल की यह तीसरी शादी है। पांच माह पहले ही शादी हुई थी। इससे पहले दोनों पतियों से झगड़ा हुआ और वह अलग हो गई। उससे दोस्ती हुई। फिर उसने शादी कर ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here