महिला ने अपने दो मासूम बच्चों को फांसी लगाई, फिर खुद फांसी पर झूली

0

बालाघाट (पद्मेश न्यूज)। जिले के बिरसा थाना क्षेत्रांतर्गत आने वाले ग्राम मानेगांव के मुंडाटोला में एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों को फांसी लगाकर स्वयं फांसी के फंदे पर झूल गई। इस घटना में तीनों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार मृतक महिला श्रीमती ममता बाई पति कृष्णा मड़ावी उम्र २४ वर्ष ने इस घटना को शाम करीब ५ बजे अंजाम दिया। उसने पहले अपने दो वर्षीय पुत्र कृष और डेढ़ वर्षीय पुत्री कृतिका को फांसी लगाकर मार डाला और फिर खुद फांसी के फंदे पर झूल गई। इस हृदयविदाकर घटनाक्रम में तीनों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर बिरसा थाना में पदस्थ उपनिरीक्षक श्री भदौरिया ने हमराह स्टॉफ मौके पर जाकर आवश्यक कार्यवाही की। दूरभाष पर हुई चर्चा ने श्री भदौरिया ने बताया कि महिला ममता बाई ने किस कारण से अपने बच्चों को फांसी लगाई और खुद फांसी पर झूल गई फिलहाल यह जांच का विषय है। उन्होने बताया कि २१ सितंबर को तीनों मृतकों का पोस्टमार्टम कराया जायेगा। फिलहाल ममता बाई के परिजनों और मायके पक्ष को सूचित कर दिया गया है। परिजनों के आने की जानकारी है। बताया गया है कि मृतक ममता बाई का पति कृष्णा मड़ावी मजदूरी का कार्य करता है। जनचर्चा है कि पारिवारिक विवादों के कारण ममता बाई ने यह घातक कदम उठाया है। फिलहाल इसकी अधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो पायेगी। तीनों मृतकों के शव को पुलिस ने अपनी अभिरक्षा में रखा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here