महिला ने कीटनाशक का सेवन कर 2 बार आत्महत्या करने का किया प्रयास

0

किसी बात को लेकर अपने पति के साथ हुए घरेलू विवाद में उसकी पत्नी ने 02 बार कीटनाशक का सेवन कर,02 बार आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिसे गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत पहले से बेहतर बताई जा रही है ।आत्महत्या करने की इरादे से 02बार कीटनाशक दवा का सेवन करने वाली महिला का नाम थाना तिरोड़ी, मुकाम तिरोड़ी वार्ड नंबर 13 निवासी 38 वर्षीय श्रीमती कमला पति सुनील सरोते बताया गया है। जिसका जिला अस्पताल में उपचार जारी है। जहां महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तिरोड़ी निवासी कमला सरोते ग्रहणी है। जबकि उसका पति सुनील सरोते घर पर ही बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता है।कमला की एक 11 वर्ष की बेटी है, तो दूसरा पुत्र कक्षा आठवीं का छात्र है। जहां दोनों बच्चे नवोदय में पढ़ाई करते हैं। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर अक्सर पति-पत्नी के बीच विवाद होते रहते हैं। आए दिनों की तरह गुरुवार शाम को भी सुनील सरोते का अपनी पत्नी कमला से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जहां विवाद इतना बढ़ गया कि आवेश में आकर पत्नी कमला ने अनाज में डालने वाली कीटनाशक दवा का सेवन कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जहां कीटनाशक दवा के सेवन के तीन चार घंटे बीत जाने के बाद भी जब उसपर कीटनाशक दवा का कोई असर नहीं हुआ, तो फिर उसने पुनः आत्महत्या के इरादे से घर पर रखी फिनाइल का सेवन कर लिया। जिससे उसकी तबीयत खराब हो गई। जिसे कुछ देर बाद चक्कर आने लगे और उल्टियां होना शुरू हो गई। जहां तबीयत अधिक खराब होने पर उसके परिजनों ने उसे उपचार के लिए कटंगी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका प्राथमिक उपचार कर कमला की नाजुक हालत को देखते हुए वहां के चिकित्सकों ने उसे रात्रि में ही जिला अस्पताल रिफर कर दिया ।जहां वर्तमान समय में कमला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वही जिला अस्पताल में उसका उपचार जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here