वारासिवनी। वारासिवनी थाना अंतर्गत ग्राम लेंडेझरी के मांझापुर हाइवे पर पट मैदान के पास 14 फरवरी की सुबह मोटरसाइकिल के साथ अज्ञात शव पड़ा मिला। यह सूचना आसपास के ग्राम में आग की तरफ फैल गई जहां सैकड़ो लोगों की भीड़ लग गई। इस दौरान मौके पर मृत पड़े अज्ञात व्यक्ति की पहचान अजय गिरी गोस्वामी उम्र 35 वर्ष चंद्रपुरी निवासी के रूप में परिजनों व परिचितों ने की। जहां पुलिस के द्वारा उपस्थित ग्रामीणों को समझाइस देने के उपरांत मौके से शव बरामद कर आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ कर दी गयी। यह घटना एक सड़क दुर्घटना बताई जा रही है जिसमें अजय की मौत हो गई और उसका साथी ईशेष घायल है जिसका बालाघाट के निजी अस्पताल में जारी है। मामले में पुलिस के द्वारा विवेचना की जा रही है।
यह हैं पूरा मामला
अजय पिता समल गिरी गोस्वामी उम्र 35 वर्ष वार्ड नंबर 7 ग्राम चंद्रपुरी थाना लालबर्रा निवासी है। इसका विवाह हो चुका है जो सामूहिक परिवार में अपने माता-पिता भाई पत्नी और दो बच्चों के साथ निवास करता था। वह डोंगरिया आरटीओ कार्यालय के पास वारासिवनी बालाघाट मार्ग पर स्थित चूल्हा चौका रेस्टोरेंट में शेफ का काम करता था। अजय गिरी गोस्वामी प्रतिदिन की तरह 13 फरवरी को सुबह अपने काम पर आया हुआ था। जो रात्रि में करीब 11.30 बजे घर जाने के लिए निकला था परंतु वह घर नहीं पहुंचा सुबह उसका शव एवं मोटरसाइकिल मांझापुर पट मैदान के पास से गुजरे हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त पड़ी हुई थी। इसमें एक अज्ञात व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा होने की सुचना आस पड़ोस के ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से फैल गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई इसी दौरान घटना की जानकारी पुलिस को लगने पर वारासिवनी लालबर्रा पुलिस बल एवं एसडीओपी वारासिवनी एफएसएल टीम बालाघाट भी मौके पर पहुंची। जहां ग्रामीणों से जानकारी लेकर मौके की बारीकी से जांच की गई जहाँ ग्रामीणों का आक्रोश भी देखने को मिला। ग्रामीणों को पुलिस के द्वारा समझाइए देकर शांत किया गया। तत्पश्चात मौका स्थल की जांच पूर्ण करने के बाद अजय गिरी गोस्वामी के शव को मौके से बरामद कर सिविल अस्पताल के शव विच्छेदन गृह में लाया गया। जहां आवश्यक पंचनामा कार्यवाही कर पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। इसमें बताया जा रहा है कि काम पर से पांच मित्र एक साथ निकले थे परंतु अजय गिरी गोस्वामी और एक अन्य व्यक्ति मोटरसाइकिल से हाईवे मार्ग पर जा रहे थे। तभी अचानक मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई जहां जबरदस्त टक्कर के कारण मोटरसाइकिल सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। जो मौके पर पड़े रहे इसी दौरान उनके तीन साथियों के द्वारा उनका पता करने के लिए फोन किया गया। तो घायल युवक ईशेष के द्वारा फोन उठाकर उन्हें घटना की जानकारी दी गई जिस पर तत्काल वह तीनों युवक मौके पर पहुंचे और घायल युवक को उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया। तो वहीं मौके पर मृत व्यक्ति अजय गिरी गोस्वामी को छोड़ दिया जिसका शव पूरी रात हाईवे पर पड़ा रहा। जो सुबह ग्रामीणों की नजर में आया इसके बाद पुलिस के द्वारा मामले में मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी है।
सुनील चाकूले ने बताया कि डोंगरिया में चूल्हा चौका रेस्टोरेंट में अजय काम करता था जो रोज आता रात में करीब 11:30 बजे वह घर आता था। वह घर नहीं आया तो परिजनों ने उस दिन उसे फोन करके बात करी तो थोड़ी देर में आने की बात कही। फिर परिवार ने इंतजार किया और फोन लगाया तो फोन नहीं लगा रात की घटना की किसी को जानकारी नहीं थी। सुबह एक्सीडेंट की जानकारी हुई डोंगरिया हाईवे पर शव पड़ा हुआ था जहां पहचान करें तो वह अजय गिरी गोस्वामी 35 वर्ष चंद्रपुरी निवासी का था। हमें कोई घटना की जानकारी नहीं थी उनके साथियों ने जो बताया उससे लगता है की सोची समझी साजिश है या दुर्घटना। एक व्यक्ति और था वह घायल है जो अस्पताल में उपचार कर रहा है ऐसा बताते हैं परंतु हमको मिला नहीं है। घटना देखकर एक्सीडेंट लग रहा है पर कैसे हुआ पता नहीं हमें न्याय मिले सीसीटीवी जो लगे हैं उससे पूरी जांच हो। अजय बहुत सरल स्वभाव का व्यक्ति था उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी।
इनका कहना है
दूरभाष पर चर्चा में बताया कि मांझापुर हाईवे पर एक अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर देखें तो मृत व्यक्ति की पहचान अजय गोस्वामी उम्र 35 वर्ष चंद्रपुरी निवासी के रूप में हुई। वह और उसका मित्र विशेष मोटरसाइकिल से जा रहे थे तभी हाईवे पर सड़क दुर्घटना होने से अजय की मौत हो गई थी ईशेष का बालाघाट के निजी अस्पताल में उपचार जारी है। मामले में आवश्यक कार्यवाही कर ली गई है मर्ग जांच हर पहलू से प्रारंभ कर दी गई है।









































