अंतरिक्ष में यात्रा करने का सपना अब धीरे-धीरे हकीकत की ओर बढ़ रहा है। एलन मस्क और जेफ बेजोस ही नहीं अब वर्जिन ग्रुप के मालिक रिचर्ड ब्रैनसन (Richard Branson) ने भी अमेरिकी स्पेसफ्लाइट कंपनी वर्जिन गैलेक्टिक (Virgin Galactic) की स्थापना की जिसका पहला रॉकेट ब्रैनसन व कुछ अन्य को लेकर अंतरिक्ष की सैर पर जा रहा है। आज जब हर ओर इस नए स्पेन मिशन की चर्चा है, तो रिचर्ड ब्रैनसन के बारे में भी लोग जानने को उत्सुक हैं। आइए जानते हैं इस अरबपति के बारे में एक दिलचस्प बात।
ब्रिटिश अरबपति रिचर्ड ब्रैनसन का जन्म 18 जुलाई 1950 को लंदन में हुआ था। उन्होंने 70 के दशक में वर्जिन ग्रुप की स्थापना की थी जिसके नियंत्रण में आज तमाम क्षेत्रों में लगभग 400 अलग-अलग कंपनियां शामिल हैं। वो बचपन से ही बिजनेस की दुनिया की ओर आकर्षित थे और 16 साल की उम्र में उन्होंने एक पत्रिका ‘स्टुडेंट’ की शुरुआत कर दी थी। इसके बाद 70 के दशक में वर्जिन रिकॉर्ड्स और फिर 80 के दशक में वर्जिन एयरलाइंस और वर्जिन म्यूजिक लेबल की शुरुआत की। इसके बाद ब्रिटेन में वर्जिन रेल से लेकर तमाम कंपनियां शुरू करने से लेकर अब वर्जिन गैलेक्टिक स्पेन अभियान तक पहुंचे।