प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी बुधवार को पुलिस लाइन स्थित सभागृहा में रेंज स्तरीय पुलिस वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया मानव अधिकार जागरूकता पर आयोजित इस वाद विवाद प्रतियोगिता में शामिल पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों ने कोई विषयों पर बारी बारी से अपनी बात रखी। वहीं संबंधित विषय के फायदे व नुकसान का आकलन करते हुए उसमें पुलिस की भूमिका और उनकी जिम्मेदारियों पर अपने विचार व्यक्त किए। पुलिस लाइन सभागृह में आयोजित इस वाद विवाद प्रतियोगिता में शामिल बालाघाट मंडला और मंडला के पुलिस जवानों ने जहां एक और 21वीं सदी में पुलिस की भूमिका, सोशल मीडिया का महत्व, साइबरक्राइम सहित अन्य विषयों पर अपने विचार रखे तो वहीं दूसरी ओर जज की भूमिका में मौजूद मानव अधिकार आयोग मित्र श्रीमती फिरोजा खान और विधिक सहायता अभियोजन अधिकारी श्री डहरिया ने मानव अधिकार संरक्षण के लिए दी जाने वाली निशुल्क सेवाओं की जानकारी प्रदान की पुलिस लाइन स्थित सभागृहा में आयोजित इस वाद विवाद प्रतियोगिता में 21वीं सदी में पुलिस की भूमिका, सोशल मीडिया का महत्व, साइबरक्राइम में पुलिस की भूमिका, पुलिस और जनता के बीच समन्वय और आम जनता में पुलिस की सहभागिता आदि विषयों पर उपस्थित अधिकारियों और जवानों ने प्रकाश डाला जिसमें उन्होंने मानव अधिकार और पुलिस की भूमिका ,उनके कर्तव्यों, कार्य का बखान करते हुए सभी का सहयोग करने की बात कही। वही इन्हीं विषयों पर निर्णायक मंडल ने भी अपने विचार रखते हुए पुलिस की खामियों और उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों का बखान किया ।










































