मध्यप्रदेश सरकार द्वारा कोरोना के मामलों में हो रही कमी को देखते हुए कोरोना से संबंधित समस्त प्रतिबंधों को समाप्त कर दिया गया है इसके चलते दिनचर्या पहले जैसी नगर में नजर आने लगी है। वही मास्क को लेकर अनिवार्यता अब भी जारी है और इसे अपनी दिनचर्या में लेने की बात प्रशासन द्वारा कही जा रही है।
वहीं दूसरी ओर शासन प्रशासन द्वारा कोरोना से संबंधित प्रतिबंधों को शिथिल कर दिए जाने से काफी लोग बिना मास्क के नजर आ रहे हैं। जिसके चलते नगर में मास्क को लेकर चालानी कार्रवाई नगरपालिका के अमले द्वारा की जा रही है।
शासन द्वारा कोरोना से संबंधित प्रतिबंधों को शिथिल किए जाने के बावजूद भी मास्क को लेकर चालानी कार्रवाई किए जाने को लेकर लोगों द्वारा इस पर नाराजगी व्यक्त की गई। लोगों का कहना था कि जब शासन द्वारा कोरोना के सभी प्रतिबंधों को शिथिल कर दिया गया है तो यह चालानी कार्यवाही नहीं किया जाना चाहिये।
आपको यह भी बताएं कि सरकार द्वारा प्रतिबंधों को शिथिल कर दिए जाने के बाद चालानी कार्यवाही में जुटा अमला भी मास्क को लेकर की जा रही चालानी कार्रवाई में उतना रुचि नहीं ले रहा है, सिर्फ औपचारिकता जैसी कार्यवाही देखी जा रही है।
इसके संबंध में मोबाइल पर चर्चा करने पर एसडीएम के सी बोपचे ने बताया कि यह सही बात है शासन द्वारा कोरोना के कम होते आंकड़ों को देखते हुए कोरोना के प्रतिबंधों को हटा दिया गया है लेकिन मास्क एवं सैनिटाइजर की अनिवार्यता जारी है। इसी के चलते मास्क को लेकर चालानी कार्यवाही की जा रही है।










































