लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को महाराष्ट्र में बड़ा झटका लगा है। पार्टी के पूर्व सांसद और युवा नेता मिलिंद देवड़ा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
मिलिंद देवड़ा के पिता मुरली देवड़ा भी कांग्रेस के बड़े नेता रहे हैं। मिलिंद दक्षिण मुंबई से लोकसभा सदस्य रहे हैं। हालांकि पिछले दो चुनावों (2014 और 2019) में उन्हें भाजपा-शिवसेना गठबंधन के उम्मीदवार अरविंद सावंत के हाथों हार का मुंह देखना पड़ा है।
मिलिंद देवड़ा ने क्यों छोड़ी कांग्रेस
मिलिंद देवड़ा से इस बड़े फैसले के पीछे उद्धव ठाकरे का जिम्मेदार माना जा रहा है। दरअसल, इंडिया गठबंधन में सीटों के बंटवारे के दौरान उद्धव ने कहा है कि दक्षिण मुंबई सीट वे अपने पास रखा चाहते हैं, क्योंकि वहां से अभी उद्धव गुट के अरविंद सावंत सांसद है।
ऐसे में मिलिंद देवड़ा को आशंका है कि कांग्रेस उनका पत्ता काट सकती है। अब कहा जा रहा है कि वे शिवसेना के एकनाथ शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं।
मिलिंद देवड़ा के कांग्रेस छोड़ने पर जयराम रमेश की प्रतिक्रिया
मिलिंद देवड़ा के कांग्रेस छोड़ने पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि मिलिंद के पिता मुरली देवड़ा मेरे बहुत अच्छे दोस्त थे। उन्होंने कभी विचारधारा से समझौता नहीं दिया। भारत जोड़ों न्याय यात्रा पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। मिलिंद देवड़ा कौन हैं, ये सब मोदी की कठपुतलियां हैं।