ग्रामीण थाना अंतर्गत ग्राम कोसमी में मिलिंद वाहने की हत्या करने के आरोप में एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी संतोष विनचुरकर 40 वर्ष ग्राम बगदरा निवासी को न्यायिक हिरासत में जिला जेल भिजवा दिया गया है।
आपको बताए कि 3 फरवरी को 2 बजे हुई इस वारदात में शामिल तीन आरोपी पूर्व में गिरफ्तार किए जा चुके हैं जो न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल में है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार
3 फरवरी को मिलिंद का आरोपियों से विवाद हो गया था, इस दौरान मारपीट की घटना में मिलिंद बुरी तरह घायल हो गया जिसकी इलाज के दौरान 4 फरवरी को मौत हो गई।
इस मामले में ग्रामीण पुलिस ने प्रारंभिक जांच में आरोपियों के विरुद्ध धारा 307 34 भादवी और 3(2)5 अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया था।
गोंदिया से मर्ग डायरी आने के पश्चात आरोपियों के विरुद्ध धारा 302 भादवि का इजाफा किया गया।
इस मामले में तीन आरोपी विनोद उर्फ मनोज गौनेकर 30 वर्ष रवि उर्फ कालू बिनझाड़े 30 वर्ष और मोनू उर्फ सुरेंद्र बिनझाड़े 28 वर्ष को गिरफ्तार कर उन्हें यहां की विशेष अदालत में पेश किया गया ।
जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भिजवा दिया गया था। इस मामले में संतोष विनचुरकर फरार था जिसकी तलाश की जा रही थी।









































