शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल के 51वें मैच में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को 8 विकेट से हरा दिया। जीत के लिए 91 रनों के लक्ष्य के साथ उतरी मुंबई इंडियन्स ने 2 विकेटों के नुकसान पर 8.2 ओवरों में ही 94 रन बना लिये। ओपनिंग करने उतरे रोहित शर्मा ने 13 गेंदों में 22 रन बनाये। रोहित मारने के चक्कर में चेतन सकारिया की गेंद पर कैच आउट हो गये। इनके साथ उतरे ईशान किशन ने खुलकर बल्लेबाजी की। इन्होंने 25 गेंदों में ही नाबाद 50 रन ठोक कर मुंबई इंडियन्स के लिए लक्ष्य हासिल कर लिया। सूर्य कुमार ने भी 13 रनों की योगदान दिया।
इससे पहले मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फ़ैसला लिया। राजस्थान रॉयल्स की टीम 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर सिर्फ 90 रन बना सकी। राजस्थान की ओर से सिर्फ एविन लुईस थोड़ा खुलकर खेल पाए। उन्होंने 19 गेंदों में 24 रन बनाये। यशस्वी जायसवाल ने 12, डेविड मिलर ने 15 और राहुल तेवतिया ने 12 रन बनाये। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंंकड़ा नहीं छू सका। मुंबई की ओर नेथन कुल्टर-नाइल ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए, जिमी नीशम ने भी 3 विकेट चटकाये।
मुंबई टीम में दो बदलाव किये गये। क्विंटन डिकॉक की जगह ईशान किशन और क्रुणाल पंड्या की जगह जिमी नीशम को मौका मिला। वहीं राजस्थान ने मयंक मार्कंडेय की जगह श्रेयस गोपाल और आकाश सिंह की जगह मध्यम तेज़ गेंदबाज़ कुलदीप यादव को शामिल किया।
मुंबई इंडियंस : प्लेइंग XI
1. रोहित शर्मा (कप्तान), 2. इशान किशन (विकेटकीपर), 3. सूर्यकुमार यादव, 4. सौरभ तिवारी, 5. कीरोन पोलार्ड, 6. हार्दिक पंड्या, 7. जेम्स नीशम, 7. नाथन कुल्टर-नाइल, 8. जयंत यादव, 9. राहुल चाहर, 10. जसप्रीत बुमराह, 11. ट्रेंट बोल्ट
राजस्थान रॉयल्स : प्लेइंग XI
1. एविन लुईस, 2. यशस्वी जायसवाल, 3. संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), 4. शिवम दुबे, 5. ग्लेन फिलिप्स, 6. डेविड मिलर, 7. राहुल तेवतिया, 8. कुलदीप यादव, 9. श्रेयस गोपाल, 10. मुस्तफ़िज़ुर रहमान , 11. चेतन सकारिया










































