मुक्केबाज लवलीना के उद्घाटन समारोह को बीच में ही छोड़ने पर बीएफआई नाराज

0
Tokyo: India's Lovlina Borgohain clenches her fist after winning her bout against Chen Nien-Chin of Chinese Taipei during women's welterweight (64-69kg) category boxing match, at the Summer Olympics 2020 in Tokyo, Friday, July 30, 2021. Borgohain won 4-1. (PTI Photo/Gurinder Osan)(PTI07_30_2021_000044B)

मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन के राष्ट्रमंडल खेलों के उद्घाटन समारोह को बीच में ही छोड़ने पर भारतीय दल के प्रमुख राजेश भंडारी ने नाराजगी व्यक्त की है। लवलीना एक अन्य भारतीय मुक्केबाज के साथ समारोह को बीच में ही छोड़कर खेलगांव के लिए निकल गयीं थी। लवलीना का कहना था कि एक दिन बाद होने वाले मुकाबले के लिए उन्हें दूसरे दिन सुबह अभ्यास करना था।
यह समारोह अभी चल रहा था और ये दोनों ही मुक्केबाज स्वयं टैक्सी नहीं कर पाए। ऐसे में उनके पास खेल गांव पहुंचने का कोई विकल्प नहीं था। बाद में उन्होंने राष्ट्रीय प्रदर्शनी केंद्र से खेल गांव जाने वाली पहली बस पकड़ी। भंडारी भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) के उपाध्यक्ष भी हैं। भंडारी ने कहा, ‘समारोह के बीच में ही मुझे पता चला कि वह एक अन्य मुक्केबाज के साथ वापस लौट गई है। हम सभी बसों में आए थे और तब टैक्सी का विकल्प उपलब्ध नहीं था। अगर उन्हें जल्द ही लौटना था तो फिर उन्हें समारोह में नहीं आना चाहिए था।’
उन्होंने कहा, ‘कई अन्य खिलाड़ियों ने भी समारोह में नहीं आने का फैसला किया था क्योंकि अगले दिन उन्हें अभ्यास या फिर अपनी स्पर्धाओं में हिस्सा लेना था। मैं इस मामले में मुक्केबाजी टीम से बात करूंगा।’ गौरतलब है कि भारत से कुल 164 खिलाड़ियों और अधिकारियों ने उद्घाटन समारोह में भाग लिया था। जिन भारतीय खिलाड़ियों ने समारोह मैं नहीं आने का फैसला किया उनमें महिला भारतीय क्रिकेट टीम भी शामिल थी क्योंकि उसे अगले दिन मैच खेलना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here