नगर मुख्यालय के हाई स्कूल मैदान में जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग के निर्देशानुसार शुक्रवार को मुख्यमंत्री कप खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता शुक्रवार को प्रात: ११ बजे जिला पंचायत सदस्य झामसिंह नागेश्वर के मुख्य आतिथ्य एवं समापन रात ८ बजे जनपद उपाध्यक्ष किशोर पालीवाल के प्रमुख आतिथ्य एवं अन्य जनप्रतिनिधियों व स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं के विशेष आतिथ्य में प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर सर्वप्रथम उपस्थितजनों ने माँ सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्र’वलित कर माल्यार्पण किया। विकासखण्ड स्तरीय मुख्यमंत्री कप खेल प्रतियोगिता में ग्रामीण, स्कूल, पंचायत, खेल क्लब व खिलाड़ी जो १८ वर्ष से कम उम्र के है उन्होने कबड्डी, खो-खो, फुटबाल, व्हालीबाल, कुश्ती, एथलेटिक्स में १०० मी., २०० मी., ४०० मी., १००० मी., लम्बी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक व भाला फेंक प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपने खेल का जौहर दिखाया एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी को अतिथियों के हस्ते पुरस्कार, मेडल ट्राफी देकर सम्मान किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी खिलाडिय़ों का जिला स्तर पर आयोजित होने वाली मुख्यमंत्री खेल प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है जो आगामी समय में विकासखण्ड प्रतिनिधित्व करेगें। चर्चा में ब्लाक खेल समन्वयक लव पटेल ने बताया कि मुख्यमंत्री कप खेल प्रतियोगिता में विकासखण्ड के ग्राम पंचायत, स्कूल, खेल क्लब के करीब ६०० खिलाड़ी शामिल होकर अलग-अलग खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है और प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों का जिला स्तरीय मुख्यमंत्री कप खेल प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है और आयोजन का उद्देश्य है कि ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को अ’छा मंच प्रदान कर आगे लाना है ताकि वे खेल गतिविधियों के माध्यम से अपना भविष्य बना सके।










































