मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान में उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को किया गया पुरस्कृत

0

इन्दौर जिले में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत विशेष एवं उल्लेखनीय कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आज देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के आडिटोरियम में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर एवं सांसद श्री शंकर लालवानी द्वारा उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में शासकीय विभागों के साथ ही शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों, विभिन्न संस्थाओं और रहवासी संघों को भी विशेष एवं उल्लेखनीय कार्य के लिये पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर श्री मधु वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अपर कलेक्टर श्री अभय बेड़ेकर, अपर कलेक्टर अजयदेव शर्मा, अपर कलेक्टर श्री राजेश राठौर, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती वंदना शर्मा एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत पुरस्कार वितरण का राज्य स्तरीय कार्यक्रम भोपाल में आयोजित हुआ। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में कलेक्टर इन्दौर श्री मनीष सिंह को मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here