मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चौहान के द्वारा गरीबों को 3 महीने और राशन दिए जाने की घोषणा की गई है जिससे गरीब वर्ग के लोगों में जहां एक और राहत वाली बात सामने आ रही है वहीं दूसरी और राशन दुकानों के माध्यम से राशन बांटने वाले सेल्समैनो की चिंता बढ़ चुकी है। आपको बताएं कि पिछले साल कोविड-19 के चलते लॉकडाउन के दौरान इसी तरह सरकार के द्वारा गरीबों को मुफ्त राशन बाटे जाने की घोषणा की गई थी उस दौरान बहुत अधिक मात्रा में राशन दुकान के माध्यम से गरीबों को खाद्यान्न सेल्समेनो के द्वारा उपलब्ध कराया गया था लेकिन उसके बाद खाद्यान्न में ऐसी कटौती की गई कि सेल्समेन खाता धारकों का सामना तक नहीं कर पाए जिसको लेकर सहकारिता संगठन के माध्यम से उन्हें सड़क पर उतर कर आंदोलन करना पड़ा था
इस संदर्भ में चर्चा के दौरान सेल्समेन लखन कुशराम ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा 3 महीने का राशन बाटे जाने की घोषणा की गई है यदि यह राशन सही तरीके से राशन दुकान पहुंचता है तो बेहतर है क्योंकि पूर्व में भी राशन बांटा गया था जिसके कारण लगातार राशन में कटौती की गई थी अभी वर्तमान में अप्रैल माह का राशन 25% हितग्राहियों को नहीं बांटा जा सका है। लेकिन स्थिति आवंटन आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी










































