मुझे लगता है कश्मीर के पत्थरबाजों को दिग्विजय सिंह देते हैं प्रशिक्षण- मध्‍य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा

0

दिग्विजय सिंह का आरोप है कि भाजपा के कहने पर प्रदेश में पत्थरबाजी हुई है। पहले कश्मीर में हुई पत्थरबाजी में भी भोपाल का नाम आया था, तो क्या उन्हें दिग्विजय सिंह ने प्रशिक्षण दिया था। वो इस तरह की बात मीडिया में बने रहने के लिए करते हैं। और देखिए वो सफल भी हो रहे हैं। उन्होंने कहा और आपने मुझसे इस बारे में सवाल किया।

उक्त बातें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद वीडी शर्मा ने सीहोर में मीडिया से कहीं। वो बुधवार को सीहोर एक निजी आयोजन में शामिल होने पहुंचे थे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा बुधवार को अल्प प्रवास पर सीहोर पहुंचे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सीहोर के प्रसिद्ध चिंतामण गणेश मंदिर पहुचकर दर्शन किए। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने बड़ा बाजार स्थित कुईया निवास पहुंचकर भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निखिल कुईया को दाम्पत्य सूत्र में बंधने पर बधाई दी।इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष रवि मालवीय सहित भाजपा कार्यकर्ता प्रमुख व नेता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस की हालत ठीक नहीं है। उनके नेता मीडिया में बने रहने के लिए अनर्गल बयान देते है जिसमें वो सफल भी हो रहे हैं।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 2023 चुनाव की तैयारियों को लेकर कहा कि चुनाव की तैयारी का मतलब होता है कि नेता लोगों के बीच पहुंचे और चर्चा करें। हमारे लोग तो हमेशा जनता के बीच रहते हैं। जिस दिन हमारे मुख्यमंत्री शपथ लेते हैं, उसके अगले दिन से हमारे कार्यकर्ता जनता के बीच पहुंच जाते हैं। हमारी तैयारी तो हमेशा रहती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here