मुम्बई की सड़कों पर स्कूटर पर घूमते नजर आये विराट और अनुष्का

0

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का एक वीडियो सामने आया है। इसमें विराट और अनुष्का मुम्बई की सड़कों पर स्कूटर से घूमते नजर आये। इस दौरान विराट ने प्रशंसकों से बचने के लिए जहां काले रंग का हेलमेट लगाया हुआ था। वहीं अनुष्का के हाथ में छाता था। विराट और अनुष्का अपने इस प्रयास के बाद भी प्रशंसकों से बच नहीं पाये।
कुछ लोग तो यह देखकर हैरान थे कि लग्जरी कारों वाले विराट ओर अनुष्का आखिर क्यों स्कूटर पर घूमने निकले हैं। इस दौरान कुछ ने इनकी सादगी को सराहा। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि अनुष्का अपने काम के बाद घर लौट रही थीं। विराट टीम इंडिया के साथ जिम्बाब्वे दौरे पर नहीं गए हैं। उनके अलावा रोहित शर्मा सहित कई सीनियर खिलाड़ियों को भी आराम दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here