मुरझड फार्म में चार दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम प्रारंभ

0

वारासिवनी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत मुरझड फार्म स्थित स्वयं सिद्ध जागृत हनुमान मंदिर में मंदिर समिति के तत्वावधान में हनुमान जी की प्रतिमा का चार दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम बुधवार को कलश यात्रा निकालकर प्रारंभ किया गया।

यह कार्यक्रम स्वयं सिद्ध जागृत हनुमान मंदिर समिति मुरझड फार्म के पदाधिकारी सदस्य की उपस्थिति में प्रारंभ किया गया। जिसमें सुबह विधि-विधान से भगवान हनुमान जी की पूजा अर्चना कर शोभा यात्रा निकाली गई जो ग्राम के विभिन्न चौक चौराहों का भ्रमण करते हुए टोण्डिया नाले तक पहुंची जहां पर कलशो में नाले की बहती धारा का पानी लेकर सभी वापस मंदिर पहुंचे जिसके बाद पंडित जी के द्वार विधि विधान से मूर्ति का पूजन अर्चन कर जल अभिषेक किया गया।

जिसके बाद शाम 8 बजे संगीत भजन संध्या कार्यक्रम कर पंडित जी के द्वारा बालकांड सुनाया गया। जिसमें गुरुवार को भगवान हनुमान जी की प्रतिमा का पूजन कर जलवास अन्नावास वस्त्रवास किया जाएगा पुनः शाम 8 बजे संगीत भजन संध्या कार्यक्रम आयोजित किया गया है। और शुक्रवार को भगवान हनुमान जी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा पर हवन पूजन एवं महाप्रसाद वितरण के साथ अखंड रामायण पाठ किया जाएगा और शनिवार को विशाल भंडारे का कार्यक्रम आयोजन किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here