‘मेरी एक मात्र सुंदर साली है’, ‘बॉय फ्रेंड से ब्रेकअप हो गया’…MP में 10-12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं में मिली अजीबों गरीब गुजारिशें

0

मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियों की जांच के दौरान शिक्षकों को छात्रों द्वारा लिखी गईं अजीबो-गरीब गुज़ारिशें पढ़ने को मिल रही हैं, जिस पढ़ककर मूल्यांकनकर्ता हैरान हैं। जानकारी के मुताबिक, ग्वालियर में अब तक करीब 2 लाख 64 हजार कॉपियां जांची जा चुकी हैं, जिनमें कई इमोशनल और चौंकाने वाले संदेश पढ़ने को मिले हैं।

मूल्यांकनकर्ताओं ने बताया कि एक छात्र ने कॉपी में लिखा कि ‘सर, मुझे पास कर दीजिए, मेरी एक मात्र सुंदर साली से आपकी शादी करवा दूंगा’… वहीं 12वीं की एक छात्रा ने लिखा कि ‘सर, बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप हो गया, लिहाजा डिप्रेशन में पढ़ाई नहीं कर पाई। इसलिए आपसे गुजारिश है कि कृपया आप मुझे पास कर दीजिए, आपको मेरी दुआएं लगेंगी।

वहीं, एक अन्य छात्रा ने अपनी मजबूरी बताते हुए लिखा कि उसकी सगाई हो चुकी है और अगर वह फेल हो गई तो उसकी शादी टूट सकती है, इसलिए उसे पास कर दिया जाए। इतना ही नहीं, एक छात्र ने तो अपना मोबाइल नंबर लिखकर यह तक कह दिया कि “सर, आप मुझे कॉल कर लेना, मैं ऑनलाइन पेमेंट कर दूंगा, बस पास कर दीजिए।

इन कॉपियों में लिखे संदेशों ने शिक्षकों को हैरान कर दिया है। हालांकि, बोर्ड अधिकारियों का कहना है कि मूल्यांकन पूरी तरह निष्पक्ष तरीके से किया जाएगा और ऐसे भावनात्मक या अनुचित अनुरोधों का परिणाम पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

कब आयेगा एमपी बोर्ड का रिजल्ट

एनबीटी के हवाले से मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) जल्द ही एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं बोर्ड रिजल्ट 2026 करेगा। हायर सेकेंडरी (12वीं) और हाईस्कूल (10वीं) बोर्ड परीक्षा 2026 में उपस्थित हुए लगभग 16 लाख स्टूडेंट्स को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। रिजल्ट जारी होने के बाद, स्टूडेंट्स मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here