ग्राम पंचायत मेहंदीवाड़ा मे १४ नवंबर को गाय खिलावन की परम्परागत रस्म अदायगी की गई। इसी के साथ ग्रामवासियो ने गोवर्धन पूजा का आयोजन भी हुआ। इस दौरान भारी संख्या मे ग्रामीणो ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। ग्राम पंचायत के आखर मैदान मे आयोजित यह कार्यक्रम मे ग्राम सरपंच प्रतिनिधि सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित हुये। पूरी परम्परा के अनुसार गोवर्धन पूजा पूरी विधान के साथ हुई। इस दौरान ग्रामीणो मे काफी उत्साह देखा गया। लोग सुबह के १० बजे से ही आखर मैदान मे अपने पशुधन को लेकर इक_ा होना प्रारंभ हो गये थे।
खिल्या मुठिया देव से नौनिहालो ने लिया आर्शीवाद
यहां यह बताना लाजमी है कि इस प्रथा के दौरान छोटे बच्चो को खिल्या मुठिया देव स्थल पर लेटाकर उन्हे आर्शीवाद भी ग्रहण कराया गया ताकि उनका जीवन स्वस्थ व वे दीघार्यु रहे। इस दौरान ग्वारी समाज की तरफ से यह कार्य बखूफी व सुरक्षित दृष्टि से किया गया। गौरतलब है कि दीपावली पर्व के दौरान ही भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी ऊंगली मे गोवर्धन पर्वत को उठाया था। तब से ही भगवान गोवर्धन की पूजा जहां घर घर मे होती है वही गोवारी समाज इस पूजा को विशेष रूप से करता है।
यह हमारी परम्परागत प्रथा है – केशवराव पराते
पद्मेश को जानकारी देते हुये ग्रामीण केशव राव पराते ने बताया कि यह हमारी परम्परागत प्रथा है। हम लोग प्रतिवर्ष गोवर्धन पूजा का आयोजन करते है। जिसके बाद गाय खिलावन की प्रथा को करते है। यह हमारे पुरखो द्वारा चली आ रही प्रथा है। पूरा ग्राम इस दौरान इस समारोह मे शामिल होता है। पूरे विधान से हम लोग पशुधन की पूजा अर्चना करते है उसके बाद ही गाय खिलावन की रस्म अदा की जाती है। इस बार भी पूरे विधि विधान से यह रस्म निभाई गई है।
शांतिपूर्वक संपन्न हुआ पूरा कार्यक्रम – किशोर तामेश्वर
पद्मेश को जानकारी देते हुये ग्राम सरपंच प्रतिनिधि किशोर तामेश्वर ने बताया कि १४ नवंबर को हमारे ग्राम मेहंदीवाड़ा मे गोवर्धन पूजा व गाय खिलावन की रस्म पूरी विधि विधान से मनाई गई है। इस दौरान हमारे ग्राम के समस्त नागरिक व मे स्वयं मौजूद था। किसी प्रकार से कोई अप्रिय व्यवधान जैसी कोई घटना नही हुई है। समस्त रस्म पूरे विधि विधान के साथ मनाई गई है। हम यही चाहते थे कि आखर मैदान मे यह रस्म शांति पूर्वक ढ़ंग से संपन्न हो जो हो चुकी है।