जिले के बिरसा थाना अंतर्गत मलाजखंड से मंडई रोड ग्राम बच्छेराखार के जंगल के पास मोटरसाइकिल अनियंत्रित होने से मोटरसाइकिल पर सवार दो छात्र घायल हो गई।
घायल दोनों छात्रा आंचल उईके 19 वर्ष ग्राम मंडई थाना बिरसा और लक्ष्मी धुर्वे 23 वर्ष ग्राम बन्दनीया थाना बिरसा निवासी को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आंचल और लक्ष्मी दोनों छात्रा मलाजखंड कॉलेज में बीएससी द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही है।
और दोनों छात्राएं बस से अपने कॉलेज मलाजखंड आना-जाना करती है। 25 जनवरी को10.30 दोनों छात्राएं अपने गांव से मोटरसाइकिल में मलाजखंड कॉलेज आ रही थी। लक्ष्मी मोटरसाइकिल चला रही थी। मडई से मलाजखंड की ओर आते समय ग्राम बछेराखार के पास जंगल के पास अचानक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होने से दोनों छात्रा आँचल और लक्ष्मी मोटरसाइकिल सहित गिरने से घायल हो गई। घायल दोनों छात्राओं बिरसा के शासकीय अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों छात्रा को जिला अस्पताल बालाघाट रेफर किया गया है।










































