मोटरसाइकिल एक व्यक्ति को ठोस मारकर हुई अनियंत्रित !

0

नगर समीप समनापुर रोड भटेरा चौकी में मोटरसाइकिल एक व्यक्ति को ठोस मारकर अनियंत्रित हो गई। इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार शुभम लिल्हारे 23 वर्ष कटिंगटोला आंवलाझरी और सुरेश सोनवाने 28 वर्ष पंप हाउस गली भटेरा चौकी बालाघाट निवासी घायल हो गये। दोनों को जिला अस्पताल बालाघाट में भर्ती किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 दिसंबर की रात्रि 11 बजे सुरेश सोनवाने घर में खाना खाने के बाद रोड पर टहल रहे थे। उसी समय कुम्हारी की ओर से तेज रफ्तार से आ रही मोटरसाइकिल सुरेश सोनवाने को ठोस मारकर अनियंत्रित हो गई। इस दुर्घटना में सुरेश सोनवाने और मोटरसाइकिल सवार शुभम लिल्हारे दोनों घायल हो गये।

बताया गया है की घटना के दौरान शुभम लिल्हारे कुम्हारी से अपने घर कटिंगटोला आंवलाझरी जा रहे थे। दोनों घायल को रात्रि में ही जिला अस्पताल बालाघाट में भर्ती किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here