बालाघाट
भरवेली थाना अंतर्गत बैहर रोड पिपरटोला के पास तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने राह चल रहे दो व्यक्ति को चपेट में ले लिया। मोटरसाइकिल की ठोकर से दोनों व्यक्ति घायल हो गए। दोनों घायल शेषराम पिता नंदलाल भलावी 25 वर्ष और उसके बड़े पिता ईश्वर दयाल पिता जय सिंह भलावी 56 वर्ष दोनों ग्राम चीनीटोला थाना परसवाड़ा निवासी हैं। जिन्हें जिला अस्पताल बालाघाट में भर्ती किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शेषराम भलावी और उसके बड़े पिता ईश्वर दयाल भलावी खेती मजदूरी करते हैं। 23 मार्च को शेषराम भलावी अपने बड़े पिता ईश्वर दयाल भलावी और गांव के रविन्द्र ठाकरे के साथ मोटरसाइकिल में गोंदिया ठेकेदार के पास मजदूरी लेने जा रहे थे। 11:00 बजे करीब चिखलाझोड़ी से बालाघाट आते समय पिपरटोला के पास मोटरसाइकिल का पेट्रोल खत्म हो गया था। रविंद्र ठाकरे मोटरसाइकिल धकेल रहा था। वही शेषराम भलावीअपने बड़े पिता ईश्वर दयाल भलावी के साथ पैदल चल रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार से आ रही मोटरसाइकिल ने दोनों को ठोस मार दी। मोटरसाइकिल की ठोकर से शेषराम भलावी और उसका बड़ा पिता ईश्वर दयाल भलावी दोनों घायल हो गए। जिन्हें108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल बालाघाट लाकर भर्ती किया गया है।








































