वारासिवनी पुलिस ने डकैती की योजना बनाते बदमाशों को गिरफ्तार किया था। जिनसे एक बड़ी मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश किया गया था जिसमें पुलिस के द्वारा फरार मुख्य आरोपी राजू मेश्राम एवं अन्य रिमांड पर लिए चार आरोपी इस प्रकार 5 आरोपियों को 17 मई को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से न्यायालय ने उन्हें जेल भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे कुछ बदमाशों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की गई जिस पर उनके द्वारा बताया गया कि उनकी मोटरसाइकिल के कागजात नहीं है और वह चोरी की है। जिस पर पुलिस के द्वारा विभिन्न स्थानों से 34 मोटरसाइकिल बरामद की गई वही गिरफ्तार आरोपियों के पास से देसी कट्टा बरामद किया गया था। जिसमें अन्य कुछ मोटरसाइकिल खरीददार वह जिनके पास मोटरसाइकिल रखी थी उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर आरोपी बनाया गया है। इस प्रकार से इस मामले में 13 आरोपी बनाए गए थे जिसमें पुलिस के द्वारा 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया था। जिसमें से चार आरोपी अतुल बिसेन, तोहिर बिसेन, गजानंद बिसेन, विवेक कनोजे को रिमांड पर लिया गया था। वही शिवाजी वार्ड शारदा चौक साकोली जिला भंडारा महाराष्ट्र निवासी 40 वर्षीय राजू पिता केवलराम मेश्राम फरार था जिसे मुखबिर सूचना पर गिरफ्तार किया गया। इस प्रकार पुलिस ने पांचों आरोपियों से पूछताछ में चार मोटरसाइकिल बरामद की। जिसके बाद 17 मई को उन्हें वारासिवनी न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से न्यायालय ने उन्हें जेल भेज दिया।










































