मोटापा कम करना है तो करें इन फलों का सेवन

0

आजकल मोटापा बडी समस्या बनता जा रहा है। इसे लेकर हर कोई चिंतित नजर आ रहा है। ऐसे में वेट कम करने के लिए कई तरह के उपाय भी अपना रहे हैं। शरीर को फीट और स्वस्थ रहने के लिए आहार-विहार का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। कब क्या खाना है, कितनी मात्रा में खाना चाहिए और किस पदार्थ के सेवन का क्या तरीका है यह जानना बहुत जरूरी होता है। यह बात फल के सेवन पर भी लागू होती है। फलों का सेवन हमें प्रतिदिन करना चाहिए क्योंकि फलों में कई तरह के विटामिन और पोषक तत्व होते हैं। इसके अलावा फल में फाइबर भी होता है जो शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता और कब्ज की समस्या भी नहीं होती। राजधानी के आहार व पोषण विशेषज्ञों के अनुसार फल का सेवन सुबह के वक्त करना सबसे बेहतर होता है। शाम को फल खाने से पाचनतंत्र में गड़बड़ी हो सकती है। यही नहीं इससे रात की नींद भी बाधित हो सकती है जिसका प्रतिकूल प्रभाव आपके शरीर पर पड़ता है। फल खाने का सबसे अच्छा समय सुबह का वह वक्त होता है जब आप खाली पेट हों। खाली पेट फल का सेवन करने से आप दिनभर ऊर्जा से भरे रहेंगे। यही नहीं फल खाने के तुरंत बाद चाय-काफी नहीं पीना चाहिए क्योंकि चाय-काफी पोषक तत्वों को शरीर में अवशोषित नहीं होने देते। मौसमी और स्थानीय फल प्रतिदिन खाना चाहिए। सामान्य परिस्थिति में एक स्वस्थ और वयस्क व्यक्ति दिनभर में 150 ग्राम तक फल खा सकता है। यदि आप वजन कम करना चाहते हैं तो दिन में खाना खाने के 30 मिनट बाद फल का सेवन करें। फल को सुबह के नाश्ते में शामिल करना भी न भूलें। कुछ फल ऐसे होते हैं जिनकी तासीर ठंड़ी होती है ऐसे में जिन्हें ठंडी तासीर वाले खाद्य पदार्थों से समस्या होती है उनकी परेशानी रात में ऐसे फल खाने से और भी बढ़ सकती है।फल का सेवन किसी डेयरी खाद्य पदार्थ या सब्जी के साथ नहीं करना चाहिए। फल का सेवन किसी अन्य खाद्य पदार्थ के साथ करने से यह शरीर में विषाक्त पदार्थों को जन्म देता है तथा शरीर में विषाक्त पदार्थ अन्य स्वास्थ संबंधी गंभीर बीमारियों को जन्म देते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here