मोदी ने मुस्लिमों को ‘घुसपैठिया’ बताया!, इसी ने बिगाड़ा बीजेपी का 400 पार का गणित, स्ट्राइक रेट से समझिए

0

लोकसभा चुनाव, 2024 का पहला चरण बीत चुका था। पीएम नरेंद्र मोदी अपने चुनाव प्रचार अभियान के लिए निकले थे। दो बाद यानी 21 अप्रैल को राजस्थान के बांसवाड़ा में भाजपा की चुनावी रैली थी। उस रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के एक पुराने भाषण का हवाला देते हुए मुस्लिमों पर टिप्पणी की। पीएम ने कहा था कि पहले जब उनकी सरकार थी, तब उन्होंने कहा था देश की संपत्ति पर पहला अधिकार मुसलमानों का है। इसका मतलब ये संपत्ति इकट्‌ठा करके किसको बांटेंगे, जिनके ज्यादा बच्चे हैं, उनको बांटेंगे। घुसपैठियों को बांटेंगे। क्या आपकी मेहनत की कमाई का पैसा घुसपैठियों को दिया जाएगा। आपको मंजूर है ये। मोदी के इस बयान को हेट स्पीच बताकर विपक्षी पार्टियों ने चुनाव आयोग से इसकी शिकायत भी की थी। हालांकि, मोदी ने बांग्लादेशी घुसपैठियों की तरफ इशारा किया था। एक्सपर्ट्स का कहना है कि मोदी के इन्हीं मुस्लिम विरोधी बयानों ने ही भाजपा को बहुमत के 272 के आंकड़े और 400 पार के नारे से दूर कर दिया। आइए, समझते हैं कि मतदान के अलग-अलग चरणों में ऐसे बयानों के बाद भाजपा का स्ट्राइक रेट क्या रहा है?

सात चरणों में से चार चरणों में भाजपा को नुकसान

दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर और राजनीतिक विश्लेषक राजीव रंजन गिरि कहते हैं कि 44 दिनों तक चले चुनाव के सात चरणों के दौरान भाजपा का स्ट्राइक रेट 35 से 70 फीसदी तक रहा। सबसे ज्यादा गिरावट चौथे से सातवें चरण तक रही। मोदी ने मुस्लिम विरोधी बयान दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के दौरान दिया था। पहले चरण में भाजपा ने 77 सीटों पर चुनाव लड़ा था। उसमें से भाजपा ने 30 सीटें जीती थीं। इसमें उसका स्ट्राइक रेट 39 फीसदी रहा था। भाजपा को पहले के तीन चरणों में 134 सीटें मिलीं, जबकि बाद के चार चरणों में उसे 105 सीटें ही मिलीं। सूरत की 1 सीट पर भाजपा निर्विरोध जीती थी।

दूसरे और तीसरे चरण में बढ़ा भाजपा का स्ट्राइक रेट

दूसरे चरण के दौरान बीजेपी के स्ट्राइक रेट में इजाफा हुआ। यह 35 फीसदी बढ़कर 67 फीसदी हो गया। इस चरण में उसने 70 सीटों पर चुनाव लड़ा और उसे 47 सीटें मिली थीं। तीसरे चरण में भाजपा का स्ट्राइक रेट अपने चरम पर पहुंचा यानी यह 70 फीसदी हो गया। इसमें गुजरात की 26 में से वो 25 सीटें भी थीं, जो भाजपा के खाते में गई थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here