मोदी सरकार के 60 मंत्री जम्मू कश्मीर के चुनाव अभियान में

0

भारतीय जनता पार्टी ने जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव को अपनी प्रतिष्ठा से जोड़ लिया है। भारतीय जनता पार्टी ने मेगा आउटरीच कार्यक्रम के तहत 60 केंद्रीय मंत्रियों को जम्मू कश्मीर भेजने का फैसला किया है। यह सभी मंत्री अपने-अपने विभागों की योजनाओं का क्रियान्वयन तथा जो भी आवश्यक होगा। तुरंत स्वीकृति देने के निर्देश प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए हैं।
प्रथम चरण में केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान और एक अन्य मंत्री का दौरा जम्मू-कश्मीर में हो गया है। सरकारी योजनाओं का फीडबैक लेने और योजनाओं की स्वीकृति देने के लिए अगले 2 महीने में केंद्र सरकार के 60 मंत्री जम्मू कश्मीर की यात्रा करेंगे। जम्मू कश्मीर के 20 जिलों में जाकर अपनी योजनाओं के संबंध में यहां के निवासियों को अवगत कराएंगे।
ऐसा माना जा रहा है कि जनवरी-फरवरी 2023 में जम्मू कश्मीर के विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। उसको लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अभी से बड़े पैमाने पर प्रयास शुरू कर दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here