नगर के वार्ड नंबर 31 में लगाए जाने वाले मोबाइल टावर का विरोध वार्ड वासियों द्वारा शुरू कर दिया गया है। जिन्होंने वार्ड में लगाए जा रहे जिओ कंपनी के टावर की अनुमति को रद्द किए जाने की मांग की है। और अपनी इसी मांग को लेकर उन्होंने सोमवार को कलेक्टर कार्यालय में एक ज्ञापन सौंपा है। बताया जा रहा है कि वार्ड में जिओ कंपनी के टावर के लिए संबधित कंपनी को जिला प्रशासन से अनुमति मिल चुकी है । जहां टावर लगाने के लिए कंपनी और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौका स्थल का निरीक्षण भी कर लिया है । जहां सर्वे के दौरान वार्ड वासियों ने उनके वार्ड में रेडिएशन का खतरा होने की बात कहते हुए, उनके वार्ड में मोबाइल टावर का निर्माण ना कराए जाने को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई थी। बावजूद इसके भी उनके वार्ड में संबंधित कंपनी द्वारा मोबाइल टावर का निर्माण कराया जा रहा है। जिसपर अपनी नाराजगी जताते हुए वार्ड वासियों ने वार्ड नंबर 31 वार्ड पार्षद कमलेश पाचे के नेतृत्व में कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर एक ज्ञापन सौंपा है जिन्होंने वार्ड में बनने वाले मोबाइल टावर का विरोध करते हुए मोबाइल टावर की अनुमति को रद्द किए जाने की मांग की, जहां वार्ड वासियों ने आपत्ति के बावजूद भी मोबाइल टावर का निर्माण करने पर आंदोलन किए जाने की चेतावनी दी है।










































