मौनी रॉय की शादी से लेकर पूजा भट्ट के साथ मारपीट तक पढ़ें बॉलीवुड की खास खबरें

0

बॉलीवुड जगत में कुछ सितारों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहा। जैकलीन फर्नानडीस के इंस्‍टाग्राम पर 55 मिलियन फॉलोअर्स हो गए। तो वहीं खूबसूरत अदाकार मौनी रॉय की शादी की चर्चा ने भी खूब सबका ध्‍यान खींचा। आइए नजर डालते हैं शुक्रवार की बॉलीवुड की ऐसी ही दिलचस्‍प खबरों पर।  

मौनी रॉय अगले साल करेंगी बॉयफ्रेंड से शादी 

जानी-मानी अदाकारा मौनी रॉय (Mouni Roy) अपने कथित बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार (Suraj Nambiar) के साथ जल्द शादी करने वाली हैं। बताया जा रहा है कि वह अपने दुबई बेस्ड बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार में शादी करने वाली हैं।  मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वह 2022 में अपने बॉयफ्रेंड के साथ शादी करने वाली हैं। 

इंस्‍टाग्राम पर जैकलीन फर्नांडीज के हुए 55 मिलियन 

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली बॉलीवुड अदाकारा जैकलीन फर्नांडीज ने इंस्टाग्राम पर 55 मिलियन फॉलोअर्स का खिताब हासिल कर लिया है। इस साल अप्रैल में उन्‍होंने 50 मिलियन को पार किया था।खूबसूरत अभिनेत्री ने अब केवल पांच महीनों में 55 मिलियन का आंकड़ा पार कर लिया है।

पूजा भट्ट के साथ हुई थी मारपीट 

फ‍िल्‍म डैडी से अभिनय करियर की शुरुआत करने वाली पूजा भट्ट का नाम अभिनेता रणवीर शौरी के साथ जुड़ा। फिल्म जिस्म के दौरान  दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई। दोनों काफी समय लिव इन में रहने लगे। दोनों का साथ भट्ट परिवार को पसंद नहीं था। जब दोनों साथ रह रहे तब किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। रणवीर शौरी ने पूजा भट्ट को बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। उन्‍होंने पूजा को इतना मारी कि वो लहुलुहान हो गई। 

प्रियंका को मिला खास तोहफा 

प्रियंका फिलहाल अपनी अपकमिंग सीरीज सिटाडेल की स्पेन में शूटिंग कर रही हैं। इसी दौरान उन्‍होंने अपने इंस्‍टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की और निक को टैग किया जिसमें एक दिल का इमोजी भी था। उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी में फूलदान में रखे फूलों को दिखाया गया है। प्रियंका ने एक सेल्फी भी साझा की कि वह सेट पर जा रही थी। तस्वीर में प्रियंका फेस मास्क लगाए कार में बैठी नजर आ रही हैं। उन्‍होंने कैप्शन में लिखा, “काम करने के लिए ड्राइव का लाभ उठाना!” 

कंगना रनौत ने यूपी सीएम से की मुलाकात 

अभिनेत्री ​कंगना रनौत ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान योगी ने कंगना में अयोध्या आने का न्यौता दिया और रामलला के दर्शन करने को कहा। भाजपा नेता डॉ. चंद्रमोहन ने योगी और कंगना की मुलाकात का एक वीडियो ट्वीट कर शेयर किया है। अभिनेत्री कंगना वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट  (ODOP ) की ब्रांड एम्बेसडर होंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here