जनपद पंचायत वारासिवनी अंतर्गत ग्राम लड़सड़ा में 28 अक्टूबर को मंडई भरी जिसमे छत्तीसगढ़ी आर्केस्ट्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम समाजसेवी जिला कबड्डी संघ अध्यक्ष राजेश पाठक के मुख्य अतिथि जिला राजपूत क्षत्रिय समाज जिलाध्यक्ष संजयसिंह कछवाहा, युवा कांग्रेस नेता जिला पंचायत पूर्व सदस्य रामकुमार नगपुरे के प्रमुख आतिथ्य व भरत शिवहरे, अजाबशास्त्री, अजय मिश्रा, अनुज तिवारी, जुगराम बावने, गोसनलाल उपवंशी, धनराज डहारे, वासुदेव उपवंशी, श्रीमती कलावंती बघेले, उपसरपंच कमलेश खरोले, पूर्व उपसरपंच गोसन उपवंशी के विशेष आतिथ्य व अन्य गणमान्य अतिथि की उपस्थित में प्रारम्भ किया गया। जिसमे सरपंच चन्नीलाल बघेले एवं जनपद सदस्य विजय नगपुरे ने मुख्य अतिथि राजेश पाठक का स्वागत किया। तत्पश्चात उपस्थित अतिथियों ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आयोजन की सराहना की और उपस्थित जन समुदाय को एकता के सूत्र में बंधे रहने का संदेश दिया इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जन मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजसेवी राजेश पाठक ने कहा कि झूठ बोलकर कोेई जनता को गुमराह नहीं कर सकता। यह पब्लिक है सब जानती है। डॉ. बाबा साहब आम्बेडकर और पं. दीनदयाल उपाध्याय ने अंतिम छोर के व्यक्ति के विकास की बात कही है, जब तक व्यक्ति और गांव का विकास नहीं होगा, तब तक जिले, प्रदेश और देश का विकास संभव नहीं है। श्री पाठक ने कहा कि गांव के अंतिम छोर के व्यक्ति के लिए सरकारें तो बहुत योजनायें चला रही है लेकिन जनता को योजनाओं का लाभ दिलाना जनप्रतिनिधि का काम होता है। जो काम वह ठीक से करें, यही जनता अपेक्षा करती है। श्री पाठक ने कहा कि सबसे अमीर इंसान वह आदमी है जिसके साथ वर्षों पुराने साथ ही खड़े रहते हैं लेकिन जिसके साथ पुराने साथी नहीं रहते हैं वह सबसे गरीब व्यक्ति होता है। दीपावली के बाद गांव-गांव में मंडई, मेले का आयोजन किया जाता है ताकि लोग एकदूसरे से मुलाकात कर सके। यह सामाजिक समरसता को बढ़ाने का एक सशक्त माध्यम है।
कार्यक्रम को समाजसेवी संजयसिंह कछवाहा ने कहा कि हम राजपूत है जिसके साथ खड़े रहते है पूरी मजबूती के साथ खड़े रहते है। फिर हमें परिणाम की चिंता नहीं होती है। श्री कछवाहा ने कहा कि संबंध सबसे बड़ी पूंजी होते है। हम सभी सकारात्मक दिशा में आगे बढ़े अच्छा करें और गांव को आगे बढ़ाये। यह और बात है कि जिले में लोगों की पैरों को खींचने की आदत है लेकिन हम इसकी चिंता नहीं करते हुए आगे बढ़ने का काम निरंतर जारी रखे।
वारासिवनी क्षेत्र के ग्राम लड़सड़ा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कन्हैया पात्रे, थानसिंस नगपुरे, गुलशन उपवंशी, ज्ञानचंद, देवराज भोयर, गोसन उपवंशी, सुरेश बिजेवार, विनोद नगपुरे, रेखु सेवईवार, राजु बघेले, किशोरी बम्बुरे, फूलचंदसाव बिजेवार, जुगराम बावने, धनराज डहारे, वासुदेव उपवंशी, शंभु बिजेवार, यशवंत डहारे, सत्यप्रकाश दमाहे, अंकित लिल्हारे, विजय उपवंशी, भागवत बिजेवार सहित अन्य बड़ी संख्या में ग्रामीण जनता मौजूद थी।










































