यात्री बस की ठोकर से मोटरसाइकिल सवार दो महिला सहित तीन लोग घायल

0

बालाघाट ग्रामीण थाना अंतर्गत गोंदिया रोड ग्राम चिकला के पास यात्री बस की ठोकर से मोटरसाइकिल में सवार दो बहन सहित तीन लोग घायल हो गए तीनों घायल ललित पिता राजाराम बावनकर 46 वर्ष, अनीता पति ललित बावनकर 37 वर्ष दोनों ग्राम सालेटेका थाना हट्टा और लच्छू बाई पिता आसाराम हटवार 50 वर्ष डुंडासिवनी थाना हट्टा निवासी है जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ललित बावनकर टेलरिंग का काम करते हैं। 12 मई को ललित बावनकर अपनी पत्नी ललिता के साथ उनकी बहन लच्छू बाई हटवार का इलाज करवाने के लिए मोटरसाइकिल में बालाघाट आए थे ।लच्छू बाई का इलाज करवाने के बाद तीनों मोटरसाइकिल में बालाघाट से सालेटेका जा रहे थे। 4:00 बजे करीब गोंदिया रोड ग्राम चिखला के पास पीछे से तेज रफ्तार से गोंदिया की ओर जा रही महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन की यात्री बस ने मोटरसाइकिल को ठोस मार दी। इस यात्री बस की ठोकर से। मोटरसाइकिल सवार ललित बावनकर उनकी पत्नी अनीता बावनकर और लच्छी बाई हटवार तीनों घायल हो गए। इस सड़क दुर्घटना की सूचना ग्रामीण थाने की 100 डायल को दी गई थी। सूचना मिलते ही पायलट संजय बनोटे और प्रधान आरक्षक स्वरूपचंद्र कानतोड़े तुरंत घटनास्थल गोंदिया रोड ग्राम चिखला के पास पहुंचे और तीनों घायल को 100 डायल से जिला अस्पताल बालाघाट लाकर भर्ती किये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here