यूएई लीग में खेलेंगे पोलार्ड , ब्रेवो सहित कई खिलाड़ी

0

रिलायंस इंडस्ट्रीज की टीम एमआई एमिरेट्स ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में होने वाली अंतरराष्ट्रीय टी20 लीगके उद्घाटन सत्र के लिए कीरोन पोलार्ड , ड्वेन ब्रावो और ट्रेंट बोल्ट सहित कई और खिलाड़ियों ओ अपनी टीम में शामिल किया है। एमआई एमिरेट्स ने इस टी20 के लिए अपनी टीम की घोषणा करते हुए कहा कि वर्तमान और पूर्व मुंबई इंडियन्स (एमआई) खिलाड़ियों के साथ-साथ कुछ नए खिलाड़ियों को भी टीम में जगह दी गयी है। एमआई एमिरेट्स में पोलार्ड, ब्रावो और बोल्ट के अलावा निकोलस पूरन और इमरान ताहिर भी शामिल हैं। इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज विल स्मीड भी एमआई परिवार में शामिल किये गये है। इसके अलावा, आंद्रे फ्लेचर (वेस्ट इंडीज), समित पटेल (इंग्लैंड) और जॉडर्न थॉम्पसन (इंग्लैंड) टीम से जुड़ने वाले नए नाम हैं। खिलाड़ियों को शामिल करने को लेकर रिलायंस जियो के प्रमुख आकाश अंबानी ने कहा, ‘मुझे खुशी है कि हमारे प्रमुख खिलाड़ियों में से एक, पोलार्ड एमआई एमिरेट्स के साथ जुड़ रहे हैं। उनके साथ मुंबई इंडियन्स के पूर्व खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो, ट्रेंट बोल्ट और निकोलस पूरन भी हमसे दोबारा जुड़े हैं।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here