यूक्रेन के राष्ट्रपति का दावा- मारे जाएंगे पुतिन:जेलेंस्की बोले- रूसी प्रेसिडेंट के करीबी ही हत्या कर देंगे, उनका मुश्किल वक्त दूर नहीं

0

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की ने कहा है कि व्लादिमिर पुतिन को उनके करीबी ही एक दिन मार डालेंगे। जेलेंस्की का यह बयान रूस-यूक्रेन जंग पर बनी एक डॉक्यूमेंट्री में है। इसका नाम ‘इयर’ है। न्यूजवीक मैगजीन में इस डॉक्यूमेंट्री की जानकारी दी गई है।

रूस और यूक्रेन की जंग पिछले साल 24 फरवरी को शुरू हुई थी। इस दिन रूस ने यूक्रेन पर हमला किया था। दोनों ही देश अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। हाल ही में जेलेंस्की को मदद का भरोसा दिलाने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन खुद कीव पहुंचे थे।

जेलेंस्की ने क्या कहा?
‘न्यूजवीक’ मैगजीन के मुताबिक इस डॉक्यूमेंट्री में जेलेंस्की कहते हैं- वो दिन दूर नहीं, जब पुतिन के करीबी ही उनके खिलाफ काम करने लगेंगे। रूस में उनके खिलाफ आवाज उठेगी। ये ही वो मौका होगा जब पुतिन का ही कोई करीबी उनको कत्ल कर देगा। उन्हें मेरे शब्द याद रखने चाहिए। हालांकि, ये दिन कब आएगा? मैं इस बारे में कुछ नहीं कह सकता।

जेलेंस्की का यह बयान ऐसे वक्त सामने आया है जब कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि पुतिन के कुछ करीबी यूक्रेन और देश की बाकी कुछ नीतियों से खुश नहीं हैं। इनकी नाराजगी यूक्रेन जंग के लंबा खिंचने से और बढ़ती जा रही है।

7 अक्टूबर से पहले मारे जाएंगे पुतिन
यूक्रेन में रह रहे रूस के विपक्षी नेता ल्या पोनोमारेव ने पिछले महीने दावा किया था कि पुतिन का इस साल 7 अक्टूबर के पहले कत्ल कर दिया जाएगा। पुतिन के सख्त विरोधी रहे इस नेता ने कहा है कि रूसी राष्ट्रपति किसी भी सूरत में अपना 71वां जन्मदिन नहीं मना पाएंगे। उनके मुताबिक, पुतिन के कत्ल की साजिश रची जा रही है और उनकी मौत के जिम्मेदार वही लोग होंगे जो उनके काफी करीबी हैं।

इसके पहले वेस्टर्न और खासकर अमेरिकी मीडिया कई बार दावा कर चुका है कि रूसी राष्ट्रपति को कैंसर और पार्किन्सन जैसी गंभीर बीमारियां हैं और वो किसी भी वक्त कोमा में जा सकते हैं। हालांकि रूसी सरकार ने हमेशा इन दावों को खारिज किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here