मेटा के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग ने 2022 की तीसरी तिमाही तक अपनी संपत्ति का लगभग 50 फीसदी खो दिया है। अब उनकी संपत्ति में इतने बड़े अंतर से गिरावट के साथ जुकरबर्ग अब दुनिया के सबसे अमीरों की सूची में 20 वें स्थान पर आ गए हैं। जुकरबर्ग की वर्तमान नेटवर्थ 2014 के बाद से सबसे कम है। जुकरबर्ग की नेट वेल्थ पिछले दो वर्षों में 106 अरब अमरीकी डॉलर से गिरकर 55.9 अरब अमरीकी डॉलर हो गई। मेटा प्रमुख को 71 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है, जो कि उसकी अब तक की कुल संपत्ति का लगभग आधा है। यह सिर्फ जुकरबर्ग नहीं है जिन्होंने अपनी संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा खो दिया है, बल्कि अन्य अरबपतियों के साथ भी ऐसा ही है । दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क की कुल संपत्ति में भी 6 अरब डॉलर की गिरावट आई है। बिल और मेलिंडा गेट्स को भी क्रमशः 27 और 26 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ। अमेजन के प्रमुख जेफ बेजोस को भी 46 अरब डॉलर का भारी नुकसान हुआ। उनकी नेटवर्थ 14 स्थान नीचे गिर गई. मई 2020 तक जुकरबर्ग 87.8 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ अरबपतियों की सूची में तीसरे स्थान पर थे।