- Ranveer Singh’s Dhurandhar 2 Delayed: आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ (Dhurandhar 2) का ट्रेलर 3 मार्च को मेकर्स द्वारा रिलीज किया जाना था। फैन्स ट्रेलर को देखने के लिए बेताब था लेकिन अब जो बड़ी जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का ट्रेलर अब तय समय पर रिलीज नहीं होगा। ‘धुरंधर 2’ के ट्रेलर के ना रिलीज होने की खबर ने फैन्स का दिल तोड़ दिया है। तो चलिए जानते हैं आखिर ऐसी क्या वजह है जिस कारण मेकर्स ने आज यानी 3 मार्च को रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर रिलीज करने से परहेज किया है।
- इस वजह से डिले किया गया ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर
- बॉलीवुड हंगामा के एक सूत्र के अनुसार ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का ट्रेलर 3 मार्च को रिलीज नहीं होगा, यह अफवाहें नहीं थीं। फिल्म निर्माताओं ने इसी दिन ट्रेलर रिलीज करने की प्लानिंग की थी। लेकिन बाद में उन्हें बताया गया कि 3 मार्च को चंद्र ग्रहण है, जिसे नई शुरुआत के लिए अशुभ माना जाता है। अशुभ समय सुबह 9:39 से शाम 6:46 बजे तक रहता है। ट्रेलर आमतौर पर दोपहर के आसपास रिलीज किए जाते हैं। यही वजह है कि मेकर्स ने ग्रहण की वजह से ट्रेलर को स्थगित करने का फैसला किया।
- ‘धुरंधर 2’ की नई रिलीज डेट का फैसला नहीं हुआ है लेकिन बताया जा रहा है कि इसे 5 या 6 मार्च को पेश किया जा सकता है। आदित्य धर की यह मूवी 19 मार्च को रिलीज होने जा रही है। इस मूवी में आर माधवन, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन सहित कई कलाकार अहम रोल में दिखाई देंगे। इस फिल्म की सीधी टक्कर साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ से होगी।










































