रस्सी का झूला बना फांसी का फंदा 4 वर्षीय मासूम बच्ची की हुई मौत !

0

घर में झूला झूलते समय गले में झूले का रस्सा कसने से एक 4 वर्षीय मासूम लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई। गंभीर रूप से घायल इस मासूम ने जिला अस्पताल बालाघाट लाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

यह घटना वारासिवनी थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम बरबसपुर में उस समय हुई जब यह लड़की अपने अन्य बच्चों के साथ घर में खेल रही थी ।

जिला अस्पताल पुलिस ने मासूम बालिका स्तुति पिता भुवनलाल उईके 4 वर्ष की लाश पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बालिका स्तुति अपने माता-पिता की इकलौती बेटी थी। माता-पिता खेती किसानी करते हैं। बालिका स्तुति अपने गांव के आंगनवाड़ी केंद्र में पढ़ने जाती थी। 7 जुलाई को स्तुति आंगनवाड़ी केंद्र नहीं गई थी और घर में खेल रही थी। 11बजे करीब स्तुति घर में ही अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी माता-पिता कृषि कार्य करने के लिए खेत चले गए थे। परिवार के अन्य लोग जो घर में थे यह घरेलू काम में व्यस्त हो गए थे।

स्तुति घर में झूला झूल रही थी झूला झूलते समय अचानक झूले का रस्सा स्तुति के गले में कस गया और वह बेहोश हो गई थी । घर रोड किनारे होने से पड़ोसियों ने स्तुति का गला झूले के रस्से में फसा हुआ देखें और परिजनों को बताये। खबर मिलते ही खेत से स्तुति के माता-पिता घर पहुंचे और मोटरसाइकिल से स्तुति को लेकर जिला अस्पताल बालाघाट आए किंतु डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया स्तुति ने जिला अस्पताल पहुंचने के पूर्व ही दम तोड़ दिया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here