वारासिवनी नगर पालिका के द्वारा बकाया संपत्ति कर की वसूली व्यापक स्तर पर की जा रही है। जिसके तहत प्रभारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी दिशा डेहरिया 15 दिसंबर को पुलिस राजस्व नगरपालिका के दल बल के साथ नगर की संचेती राइस मिल में पहुंची। जहां पर उनके द्वारा बकाया संपत्ति कर जमा ना किए जाने को लेकर मिल को शील करने की बात कहीं गई। जिसके करीब आधा घंटे बाद पूरा दलबल मिल को बिना सील किये वापस हो गया। जिसके बाद उक्त अमला खंडेलवाल राइस मिल की ओर रवाना हुआ परंतु आधे रास्ते से ही वापस हो गया और 16 दिसंबर को पुनः कार्यवाही किए जाने की बात कही जा रही है। इस दौरान बड़ी संख्या में नगर पालिका राजस्व विभाग एवं पुलिस के अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे।
पद्मेश से चर्चा में गंभीर संचेती ने बताया कि नगर पालिका बकाया संपत्ति कर को लेकर मिल में पहुंचे हैं और उनके द्वारा बताया जा रहा है कि पिछले 4 साल से संपत्ति कर बकाया है। जबकि उन्होंने मार्च 2022 तक का संपत्ति कर जमा करा दिया गया है और 1 वर्ष का संपत्ति कर बचा हुआ जो इस चालू वर्ष का है जो मार्च 2023 तक देना है तब तक ये हमारे निर्माण का टेक्स बता दे अभी 83 हजार रुपये बोल रहे है। श्री संचेती ने बताया कि इनके द्वारा भवन के साथ-साथ खाली प्लाट का भी टैक्स जोड़े है। जबकि अभी नगर पालिका परिषद ने बैठक में खाली प्लाट पर टैक्स नहीं लेना है यह निर्णय लिया गया है। इस को लेकर मिलर्स से किसी प्रकार की चर्चा भी नही की गयी है। हमारी मांग है पहले निर्माण के संपत्तिकर का निर्धारण किया जाये तब हम यह कर पटा सकेंगे अभी हम असमर्थ है।
कैमरे में बयान देने से मना करते हुए मुख्य नगरपालिका अधिकारी दिशा डेहरिया ने बताया कि बकाया संपत्ति कर की वसूली करने को लेकर कार्यवाही की जा रही है। तत्पश्चात उन्होंने आगे कुछ भी कहने से मना कर दिया।