राजस्थान के 5 शहरों में पारा माइनस, ओस जमी:कश्मीर के 12 जिलों में बर्फीले तूफान का अलर्ट, दिल्ली में पारा 1.4 डिग्री

0

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के राज्यों में भीषण सर्दी हो रही है। सोमवार सुबह दिल्ली का पारा 1.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो इस साल का सबसे कम तापमान है। मौसम विभाग ने सर्दी के चलते दिल्ली, यूपी और राजस्थान में येलो अलर्ट जारी किया है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते राजस्थान के पांच शहरों में पारा लुढ़ककर माइनस में पहुंच गया है। हालात ऐसे हैं कि ओस की बूंदें पेड़ और खेतों में जम गईं। उधर, मौसम विभाग ने कश्मीर के 12 जिलों में बर्फीले तूफान का अलर्ट जारी किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here