राज्यपाल ने दी मंत्रियों को चेतावनी, नहीं माने तो राज्यपाल करेंगे मंत्रियों को बर्खास्त?

0
The Governor of Kerala, Shri Arif Mohammad Khan calling on the Prime Minister, Shri Narendra Modi, in New Delhi on October 12, 2019.

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने सोमवार को केरल सरकार के मंत्रियों को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा वामपंथी मंत्रियों के ऐसे किसी भी बयान पर कार्यवाही की जाएगी। जो राज्यपाल पद की गरिमा को कम करता हो। उन्होंने सभी मंत्रियों को आगाह किया कि वह इस तरीके के बयान देने से बचें। अन्यथा उन्हें पद से हटाया भी जा सकता है।
केरल में विभिन्न मुद्दों को लेकर राजभवन और सत्तारूढ़ गठबंधन एलडीएफ के बीच लगातार खींचतान चल रही है। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के बयान को भी सरकार और राज्यपाल के बीच चल रहे विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here