राजस्थान के मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने राज्यसभा चुनाव में एक उम्मीदवार को वोट देने के लिए 25 करोड़ के ऑफर मिलने का तथ्य उजागर किया है। इस संबंध में उनका कहना है कि पत्नी को ऑफर के बारे में बताया, तो उसने कहा पैसे नहीं इज्जत जरूरी है। राजस्थान में राजनीतिक संकट के दौरान विपक्षी दल ने उन्हें अपने पक्ष में मतदान करने के लिए 60 करोड़ रुपए के पेशकश की थी।यह बात कह कर उन्होंने वर्तमान राजनीतिक हालातों में विधायकों और सांसदों को खरीदने लेनदेन की जिस राजनीति का खुलासा किया है।उससे स्पष्ट है कि अब सरकार लोकतांत्रिक व्यवस्था से नहीं, निर्वाचित प्रतिनिधियों को खरीद कर सरकारें बनाने और गिराने का दौर शुरू हो गया है। इसमें अब विचारधारा, दल बदल कानून अथवा नैतिकता का कोई स्थान नहीं रहा।









































