राष्ट्रमंडल खेलों में जीत के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे : मनप्रीत

0

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने कहा है कि उनकी टीम राष्ट्रमंडल खेलों में जीत के लिए पूरे प्रयास करेगी। मनप्रीत के अनुसार उनकी टीम का लक्ष्य जल्द से जल्द हालातों से तालमेल बैठाना रहेगा। मनप्रीत ने कहा कि हमारी टीम इन खेलों को लेकर लेकर उत्साहित है ओर पिछले काफी समय से इनकी तैयारियों में लगी थी। साथ ही कहा कि इस प्रतियोगिता में वह विश्व की सर्वश्रेष्ठ टीमों के खिलाफ पूरी ताकत से उतरेंगे।
उन्होंने कहा कि हमारी टीम ने पिछले कुछ माह में अपने कौशल को बेहतर करने के साथ ही कमजोरियों को भी दूर किया है। साथ ही कहा कि हम यहां पदक जीतने के लिए जो कुछ भी करना पड़े करने के लिए तैयार हैं। भारत को राष्ट्रमण्डल खेलों के लिए पूल बी में इंग्लैंड, कनाडा, वेल्स और घाना के साथ रखा गया है। भारतीय टीम 31 जुलाई को घाना के खिलाफ मुकाबले से अपना अभियान प्रारंभ करेगी। मनप्रीत के अनुसार एफआईएच पुरुष हॉकी प्रो लीग के 2021-2022 सत्र के अनुभवों का लाभ उन्हें इन खेलों में मिलेगा।
कप्तान के अनुसार टीम के सभी खिलाड़ी जोश से भरे हैं और अपना 100 फीसदी देने के लिए तैयार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here