राष्ट्रमण्डल खेलों में भारतीय टीम छठे , ऑस्ट्रेलिया नंबर एक स्थान पर

0

यहां जारी राष्ट्रमण्डल खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच स्वर्ण पदकों के साथ ही अबतक 13 पदक जीते हैं। भारत को भारोत्तोलन में तीन जबकि लॉन बाल और टेबल टेनिस में एक-एक स्वर्ण मिला है। इसके अलावा बैडमिंटन में भी उसे एक रजत पदक मिला।
इसके अलावा भारत को पांच रजत और तीन कांस्य पदक भी मिले हैं। जूडो में भी भारत को एक कांस्य पदक मिला है। मीराबाई चानू , जेरेमी लालरिनुंगा और अचिंता शेउली ने स्वर्ण पदक जीते हैं। भारोत्तोलक हरजिंदर कौर ने कांस्य पदक हासिल किये। वहीं जूडो खिलाड़ी सुशीला देवी और विजय कुमार को कांस्य पदक मिला।
राष्ट्रमण्डल खेलों में 13 पदक लेकर भारत छठे स्थान पर है जबकि 106 पदक के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई टीम नंबर एक स्थान पर है। वहीं 86 पदकों के साथ ही इंग्लैंड दूसरे ओर 26 पदकों के साथ ही न्यूजीलैंड तीसरे स्थान पर है।
क्र. देश स्वर्ण रजत कांस्य कुल
1 ऑस्ट्रेलिय 42 32 32 106
2 इंग्लैंड 31 34 21 86
3 न्यूजीलैंड 13 7 6 26
6 भारत 5 5 3 13 ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here