वारासिवनी पुलिस अनुविभाग अंतर्गत वारासिवनी थाने में 30 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम मनाया गया। यह राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम वारासिवनी अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अरविंद श्रीवास्तव थाना प्रभारी वारासिवनी शंकर सिंह चौहान थाना प्रभारी खैरलांजी जयराम बरडे थाना प्रभारी लालबर्रा अमित भवसर और थाना प्रभारी रामपायली सुनील बनोरिया सहित अन्य पुलिस की उपस्थिति में मनाया गया। जिसमें वारासिवनी थाना परिसर से मार्च फास्ट निकाला गया जो नगर के जय स्तंभ चौक नेहरू चौक अंबेडकर चौक गोलीबारी चौक होता हुआ नगर के विभिन्न चौक चौराहों गलियों का भ्रमण करते हुए वापस थाने में पहुंचा जहां पर मार्च पास्ट का कार्यक्रम संपन्न किया गया। तत्पश्चात राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ ली गई इस दौरान आम नागरिकों को स्वप्रेरणा से राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता को अक्षुण्ण बनाये रखने का आमजन को संदेश देकर अपील की गई। पद्मेश से चर्चा में थाना प्रभारी शंकर सिंह चौहान ने बताया कि एसडीओपी वारासिवनी के मार्गदर्शन में अनुविभाग के चारों थाने का बल एकत्रित होकर राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर उच्च अधिकारियों के निर्देश अनुसार कार्यक्रम किए गए। जिसमें मार्च फास्ट शपथ ग्रहण कराया गया साथ ही नगर के लोगों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया। श्री चौहान ने बताया कि लोगों को यही संदेश है कि वह राष्ट्र की एकता अखंडता को सदैव बनाए रखें आपसी भाईचारा बनाए रखें जिससे कि परस्पर सभी आपसी सद्भाव के साथ जीवन व्यापन करें। इस अवसर पर वारासिवनी अनुविभाग के वारासिवनी लालबर्रा खैरलांजी रामपायली थानों के उप निरीक्षक सहायक उपनिरीक्षक प्रधान आरक्षक सहित महिला पुरुष आरक्षक व अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।










































