राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति चयन परीक्षा का हुआ आयोजन

0

लालबर्रा विकासखण्ड में राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति चयन परीक्षा के लिए नगर मुख्यालय स्थित शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय लालबर्रा, शासकीय कन्या उमावि. अमोली को परीक्षा केन्द्र बनाया गया था और ६ नवंबर को दोनों परीक्षा केन्द्रों में ९४२ छात्र-छात्राओं ने शांतिपूर्वक पर्चा हल किया एवं १४ अनुपस्थित रहे। इस तरह शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय व कन्या उमावि. अमोली में राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति परीक्षा प्रात: १०.४५ बजे से प्रारंभ हुई जो दोपहर २.१५ बजे संपन्न हुई। इस परीक्षा में उत्कृष्ट विद्यालय में ५८१ विद्यार्थियों ने पर्चा हल किया, १४ अनुपस्थित रहे इसी तरह कन्या उमावि. अमोली में ३६१ उपस्थित हुए ४ अनुपस्थित रहे और कक्षा ८ वीं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने शांतिपूर्वक पर्चा हल किया। विदित हो कि शासन के द्वारा प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को शिक्षा के लिए सहायता प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति चयन परीक्षा का आयोजन किया जाता है और परीक्षा में चयनित छात्र-छात्राओं को शासन के द्वारा प्रतिवर्ष १२ हजार रूपये छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है और उक्त राशि से उन्हे आगे की शिक्षा प्राप्त करने में मदद होती है। राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति चयन परीक्षा के लिए बनाये गये दो परीक्षा केन्द्रों का जिला शिक्षा अधिकारी अश्विनी उपाध्याय, बीईओं केजी बिसेन, बीआरसी श्रीराम तुरकर व अन्य अधिकारियों के द्वारा निरीक्षण भी किया गया परन्तु दोनों ही परीक्षा केन्द्र में किसी प्रकार का नकल प्रकरण नही बना है और परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई है।

चर्चा में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य बीएल चौधरी ने बताया कि राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति चयन परीक्षा का आयोजन किया गया और यह परीक्षा प्रात: १०.४५ बजे से २.१५ बजे तक ली गई जिसमें यह परीक्षा दो पाली में संपन्न हुई जिसमें कक्षा ८ वीं में अध्ययनरत ५८१ विद्यार्थियों ने पर्चा हल किया है एवं १४ अनुपस्थित रहे और बैठक व्यवस्था २८ कमरों में की गई थी। श्री चौधरी ने बताया कि राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जायेगी और यह परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई है किसी प्रकार कर नकल प्रकरण नही बना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here