कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अमेरिका यात्रा (US Visit) पर हैं और अपने हर कार्यक्रम में कह रहे हैं कि भारत में लोकतंत्र खतरे (Democracy in India) में है, क्योंकि मोदी सरकार (Modi Govt) के राज में संवैधानिक संस्थाओं पर RSS ने कब्जा कर लिया है। इस बीच, व्हाइट हाउस ने बड़ा बयान जारी किया है।
भारत में लोकतंत्र पर व्हाइट हाउस का बयान
अमेरिका में राष्ट्रपति के दफ्तर व्हाइट हाउस ने कहा कि भारत एक जीवंत लोकतंत्र है और जिसे भी लोकतंत्र देखना है, वह दिल्ली जाकर देख सकता है।व्हाइट हाउस में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अधिकारी जॉन किर्बी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह रुक स्पष्ट किया।इसके साथ ही भारत में लोकतंत्र की स्थिति को लेकर जताई जा रही ‘चिंताओं’ को अमेरिका ने सिरे से खारिज कर दिया है।