राहुल गांधी को आतंकी बताने वाले बयान पर कांग्रेस ने जताई आपत्ति

0

कांग्रेसी नेता राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा नेताओं द्वारा पिछले दिनों की गई टिप्पणी पर जिला कांग्रेस ने आपत्ति जताई है।जिन्होंने संवैधानिक पद पर बैठे नेताओं द्वारा सांसद राहुल गांधी के खिलाफ की गई टिप्पणी को अभद्र और अशोभनिय टिप्पणी बताते हुए मामले में वैधानिक कार्यवाही किए जाने की मांग की है।जिन्होंने अपनी इस मांग को लेकर बुधवार को कोतवाली थाने में एक ज्ञापन सौपा है ।जिसमें उन्होंने केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री रघुराज सिंह और महाराष्ट्र की शिंदे शिवसेना के विधायक संजय गायकवाड़ के विरुद्ध अपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग की। जहां उन्होंने इन तीनों के विरुद्ध यथाशीघ्र एफआईआर दर्ज कर उनपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। बुधवार को सौंप गए इस ज्ञापन में विधायक श्रीमती अनुभा मुंजारे सहित अन्य ने कांग्रेस के वरिष्ठ एवं लोकसभा विपक्ष के नेता राहुल गांधी को आतंकवादी बताने और आतंकवादी को बढ़ावा देने वाले भाजपा मंत्रियों के बयान पर आपत्ति जताते हुए उनके खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने और तीनों पर कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

कांग्रेसियों ने एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्यवाही की करी मांग
आपको बताए कि भाजपा नेताओं और शिंदे शिवसेना गुट में शामिल विधायक गायकवाड़ के हाल ही में राहुल गांधी को लेकर बयान सामने आए थे जिसमें उन्होंने विपक्षी नेता राहुल गांधी के खिलाफ अमर्यादित व अशोभनिय टिप्पणी की थी जिसको लेकर सियासी गलियारों में हलचल बनी हुई है तो वही इन बयानों ने राजनीतिक बयानों की सरगामी को और अधिक बढ़ा दिया है जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कांग्रेसियों ने भाजपा के दो मंत्रियों सहित शिंदे शिवसेना के विधायक गायकवाड पर एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने और इन तीनों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही किए जाने की मांग की है।

कांग्रेसियों ने इन बयानों पर जताई आपत्ति
सत्ता पक्ष के नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर कोतवाली थाना पहुंची विधायक सहित अन्य कांग्रेसियों ने अपने इस ज्ञापन में इस बात का उल्लेख किया कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं अखिल भारतीय कांग्रेस
कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के विरुद्ध 15 सितम्बर 2024 को केन्द्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने सार्वजनिक रूप से कहा कि राहुल गांधी देश के नंबर वन आतंकी है उनके विरुद्ध ईनाम घोषित होना चाहिए । बिट्टू ने यह भी कहा कि वे हिन्दुस्तानी नही है उन्हें देश से प्रेम नहीं है तथा देश तोड़ने, बम व बारुद, गोले बनाने जैसे ट्रेनो व बसों को दुर्घटनाग्रस्त करने में उनका हाथ है, इसीलिए उन पर कार्रवाई की जानी चाहिए

गांधी परिवार की शहादत को भूल गया सत्तापक्ष
कांग्रेसियों ने ज्ञापन में आगे बताया कि राहुल गांधी ने देश के लिए बलिदान दिया है उनकी दादी स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी ने देश के लिए शहादत दी है।राहुल गांधी की रंगो में उनका ही रक्त बह रहा है।वह सच्चे देश भक्त है। उनके प्रति अपशब्दो का सार्वजनिक रूप से प्रयोग कर उनका अपमान किया गया है। उपरोक्त घटनाक्रम के अनुरूप ही दिनांक 16 सितम्बर को इंदौर में उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री रघुराज सिंह ने सार्वजनिक रूप से कहा कि राहुल गांधी इस देश का नंबर वन आतंकवादी है क्यों कि वो इस देश को डिवाईड एड रुल, अंग्रेज मर गए औलाद छोड़ गए, ना तो इनका काई धर्म है, बाबा थे मुस्लिम, बाप हो गए क्रिश्चचन ना ये मुसलमान और ना हिन्दू रहे, ये तो ऐसी पांचवी जाति बन गई इन्हें किसी के साथ सरोकार नहीं है।हिन्दुस्तान से इनका कोई लेना देना नहीं है, हिन्दुस्तान को लुटेरे के रूप में इटली से आए है, इसलिए ये नंबर एक आतंकवादी है । ऐसा कहकर रघुराज सिंह द्वारा, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के प्रति अपशब्दो का प्रयोग कर उनका सार्वजनिक रुप से अपमान किया गया है उनके प्रति अनर्गल बयानबाज कर देश में आशांति फैलाने का प्रयास किया गया है।

तीनो पर एफआईआर दर्ज कर की जाए कठोर कार्यवाही
कांग्रेसजनों की ओर से निवेदन है कि भाजपा नेताओं के अनर्गल बयानबाजी ,राहुल गांधी का अपमान करने, उन्हें आतंकी कहने से हम सभी कांग्रेसजन आहत हुए है इसलिए केन्द्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री रघुराज सिंह एवं महाराष्ट्र की शिंदे शिवसेना के विधायक संजय गायकवाड़ के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर उन्हें तत्काल गिरफ्तार किया जाए।उनके विरुद्ध न्यायालय में प्रकरण दर्ज कराकर कठोर सजा दिलाई जाए। जिससे कि देश को बांटकर देश में साम्प्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वाली ताकर्त को सबक मिल सके जो कि न्यायोचित होगा ।

बीजेपी का देश में चल रहा कुशासन – अनुभा
ज्ञापन को लेकर की गई चर्चा के दौरान बालाघाट विधायक श्रीमती अनुभा मुंजारे ने बताया कि भारत देश में भारतीय जनता पार्टी का शासन नहीं बल्कि कु-शासन चल रहा है. बीजेपी वाले एक तरफ शासन की बात करते हैं. लेकिन उनके नेताओं की बयान बाजी लगातार स्तरहीन हो चुकी है जो असहनीय है. हमारे कांग्रेस नेता एंव लोकसभा विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने शर्मनाक बयान दिया है। उन्होंने राहुल गांधी को आतंकवादी कहा है उन्हें आतंकवादियों को बढ़ावा देने वाला बताया है जबकि राहुल गांधी एक संवैधानिक पद पर बैठे हैं और एक संवैधानिक पद पर बैठे हुए नेता के बारे में ऐसा बयान नहीं दिया जाना चाहिए। इसके अलावा अन्य ने भी कुछ ऐसे ही बयान दिए हैं जिसमें राहुल गांधी को अपमानित करने का काम किया गया है। इसीलिए आज हमने ज्ञापन सौपकर पर इन सभी के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग की है हमें उम्मीद है कि उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन पर कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here