राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- भाजपा नफरत फैलाकर अर्थव्यस्था को मजबूत करने में जुटी

0

कांग्रेस नेता आज (शुक्रवार) राजद नेता शरद यादव के आवास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की। कहा कि इन्होंने जो यह रीढ़ की हड्डी तोड़ी है। इसका नतीजा अगले 2 से 4 साल के अंदर आएगा। वह नतीजा बहुत भयंकर होगा। राहुल ने कहा, भारत के मौजूदा आर्थिक हालात के संदर्भ में आने वाला समय कैसा होगा। इसका अंदाजा नहीं लगा सकते हैं। जो आने वाला है, वह आप ने अपनी जिंदगी में देखा भी नहीं होगा। इस देश को रोजगार देने वाली रीढ़ की हड्डी टूट गई है।

भारत को बांटा गया-राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि भारत को बांटा गया है। भारत पहले एक देश हुआ करता था। इसमें अलग-अलग देश बना दिए गए हैं। सबको एक-दूसरों से लड़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा, जब यह दर्द आएगा तो हिंसा आएगी। 2 से 3 साल रुक जाओ, फिर देख लेना।

सरकार को सच्चाई स्वीकार करना होगा

राहुल ने कहा कि सरकार सच्चाई को स्वीकार नहीं कर रही है। अगर सरकार ने सच्चाई को स्वीकार नहीं किया और तैयारियां नहीं की। जो जब मामला खराब होगा। आप जवाब नहीं दे पाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here