रिश्‍तेदार ने महिला से होटल में किया दुष्कर्म, वीडियो पति को भेजने की धमकी देकर गहने भी हड़पे

0

जहांगीराबाद की रहने वाली महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपित उसका दूर का रिश्तेदार है, जिसने उसे होटल में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और इस घटना का वीडियो बनाकर उसके पति को वीडियो भेजने की धमकी देकर उसका लगातार दैहिक शोषण कर रहा था। आरोपित पीड़िता से पैसे व गहने भी हड़प चुका है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपित युवक की तलाश शुरू कर दी है। एमपी नगर पुलिस के अनुसार 29 वर्षीय महिला जहांगीराबाद की निवासी है। उसका पति निजी कंपनी में काम करता है, जबकि वह गृहणी है। उसने पुलिस को बताया कि वर्ष 2012 में उसकी शादी हुई थी। उसकी सात साल की एक बेटी भी है। वर्ष 2019 में एक विवाह समारोह के दौरान उसकी रितेश कुशवाह से मुलाकात हुई थी। बातचीत के दौरान पता चला वह उसके ससुरार पक्ष का कोई रिश्‍तेदार है। दोनों के बीच देर तक बातचीत होती रही और इस दौरान उन्‍होंने मोबाइल नंबर भी एक्सचेंज कर लिए। बाद में दोनों इंटरनेट मीडिया पर चैटिंग करने लगे। इसी दौरान आरोपित ने महिला का विश्वास जीत लिया और आर्थिक तंगी का बहाना बनाकर उसे मिलने को राजी किया। 5 जनवरी 2020 को दोनों ने मिलने का प्लान किया। खंडवा का रहने वाला आरोपित रितेश एमपी नगर के होटल सत्यविलास में आकर ठहरा। यहां फरियादी महिला उससे मिलने पहुंची। आरोपित ने पीड़िता को झांसे में लेकर पहले उसके साथ संबंध बनाए। बाद में महिला के पास मौजूद गहनों को उसने छीन लिया। आरोपित उसके बाद से लगातार महिला के साथ दुष्कर्म कर रहा है। आरोपित ने महिला का अश्लील वीडियो बनाकर उसके पति को भेजने की धमकी देकर उससे पैसे व गहनें हड़प चुका है। उसकी शिकायत पर एफआइआर दर्ज कर पुलिस आरोपित की तलाश में लगी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here