रिषभ पंत ने व्हाट्सएप पर उर्वशी रौतेला को कर दिया था ब्लॉक, जानें क्या थी वजह

0

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेल और टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज रिषंभ को साल 2019 में साथ देखा गया था, जिसके बाद दोनों के कथित रिलेशनशिप की खबरें जमकर वायरल हुईं। हालांकि, उसके बाद ऐसे भी खबरें आई की दोनों अलग हो गए हैं। अब ये अफवाह थी या सच्चाई, इसकी हकीकत सामने नहीं आ पाई। लेकिन हाल ही में उर्वशी से एक सवाल पूछा गया, जिसने सभी को हैरान कर दिया। दरअसल, सोशल मीडिया पर सवाल-जवाब के सेशन में एक फैन ने पूछा कि उनका फेवरेट क्रिकेटर कौन है तो एक्ट्रेस ने जवाब में कहा कि वह किसी क्रिकेटर को नहीं जानतीं क्योंकि वह क्रिकेट नहीं देखती हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि मेरे दिल में सचिन सर और विराट सर के लिए काफी सम्मान है।पंत ने व्हाट्सएप पर उर्वशी को किया था ब्लॉक

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो उस वक्त उर्वशी रौतेला और रिषभ पंत के रिलेशनशिप की अफवाहें काफी जोर पकड़ने लगी थी पंत बतौर खिलाड़ी खराब दौर से भी गुजर रहे थे और खराब फॉर्म में थे। ऐसे में जब इस रिश्ते की अफवाहें उड़ीं तो पंत ने उर्वशी को व्हाट्सअप पर ब्लॉक कर दिया था। उन्होंनेब्लॉक करने जैसा कड़ा कदम इसलिए उठाया ताकि अफवाहों को और हवा न मिल सके। पंत और उर्वशी ने कभी भी सार्वजनिक तौर पर इस बारे में बात नहीं की। हालांकि, अफवाहों के बीच ही पंत ने गर्लफ्रेंड ईशा नेगी के साथ अपने रिलेशनशिप को पब्लिक कर दिया था।

ईशा नेगी के साथ रिलेशनशिप में हैं पंत

बता दें कि रिषभ पंत, ईशा नेगी के साथ रिलेशनशिप में हैं। उन्होंने दो साल पहले इंस्टाग्राम पर ईशा के साथ फोटो शेयर करते हुए अपने रिश्ते को कंफर्म किया था। पंत ने तब लिखा था, ‘मैं केवल आपको खुश करना चाहता हूं, क्योंकि आप खुश रहती हैं तो मैं बहुत खुश रहता हूं।’ वहीं, ईशा ने लिखा था, ‘माय मैन, माय सोलमेट, माय बेस्ट फ्रेंड, लव ऑफ माय लाइफ रिष पंत।’ ईशा ने अपने शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी स्कूल से की है। इसके अलावा उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी से बीए ऑनर्स में स्नातक की डिग्री ली है। उनके इंस्टाग्राम पर 1 लाख 65 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here